इन 5 राशियों के साथ हो सकती हैं कुछ अजीबो-गरीब चीज़ें

Edited By Lata,Updated: 03 Feb, 2019 09:55 AM

मेष राशि वालों जो योजना बनाई है उसमें सफलता मिलेगी। बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
मेष राशि वालों जो योजना बनाई है उसमें सफलता मिलेगी। बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी। आज पूरा दिन आप एनर्जेटिक रहेंगे लेकिन सेहत का थोड़ ध्यान रखें। आपकी बुद्धिमानी  की लोग प्रशंसा करेंगे। ऑफिस में आपकी वजह से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से कुछ गिफ्ट भी मिल सकता है। इस राशि के बिज़नेसमैन के हाथ से आलस्य और थकान की वजह से कोई बड़ी डील निकल सकती है।
शुभ रंग- पीच शुभ अंक- 3

वृष राशि वालों परोपकार से लाभ होगा। किसी स्कूल में दान करने से इनकम बढ़ेगी। शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। भाई बहनों के साथ किया गया काम सफल होगा। किसी दूसरी कंपनी से ऑफर मिल सकता है।  आज अपनी खुशियों और महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग- लाल शुभ अंक-  5

मिथुन राशि वालों आज परिवार के लोगों को आप से बहुत अपेक्षाएं रहेंगी। कार्यक्षेत्र में हर कोई आपके कामों से प्रभावित रहेगा। आपके जुनियर आपसे काम सिखना चाहेंगे। आज बिना सोचे समझे किसी को भी धन न दें क्योंकि आपका धन फंस सकता है। बिज़नेस में नई योजनाएं बनेंगी। भाइयों के बीच सम्बन्ध सुधरेंगे। कोई आपका रुका हुआ काम है तो वो आज पूरा हो जाएगा। अगर आप शेयर बाज़ार में पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पहले अपने परिवार से सोच-विचार कर लें।
शुभ रंग- हरा शुभ अंक-

कर्क राशि वालों सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। संतान के काम से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। आज आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हुई है। आज आप मेहमानों के साथ बाहर घूमने जाने वाले हैं और शापिंग करने वाले हैं। आपके मन में थोड़ी बेचैनी बनी रहेगी। आज आप समझदारी से काम लें। इस राशि की महिलाएं आज घर के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देंगी।
शुभ रंग- पिंक शुभ अंक-

सिंह राशि वालों आज आपका सफलता पाने का दिन है। आज आप कोई ऐसा उपलब्धि हासिल करेंगे जो आसानी से भुलाया न जा सके। आज ननिहाल से भेंट मिल सकती है। आज आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। जो लोग अविवाहित  हैं उनको शादी के अच्छे प्रस्ताव आज मिलेंगे और जो लोग मैरिड हैं उनके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज ऑफिस में वर्कलोड रहेगा लेकिन यही मौका है अपनी काबिलियत लोगों को बताने का इसका फायदा उठाएं।
शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक- 4

कन्या राशि वालों आज का दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि आज आपके कारोबार में बढोत्तरी के चांस नजर आ रहे है। सामाजिक प्रतिष्ठा को भी बनाए रखने के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड़ेंगे हांलाकि, धार्मिक विषय में आगे बढ़ने के लिए यह समय अनुकूल है। संतान की ओर से लाभ होने की संभावना है। आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ खुले दिल से पेश आएंगे। धर्म में रूचि बढ़ेगी।
शुभ रंग- गहरा नीला शुभ अंक- 2

तुला राशि वालों आज आपका दिन बेहतरिन रहने वाला है। आज घरवालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक के फिल्ड से जुड़े लोगों को आज का दिन बिज़नेस में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज रुपये पैसे की लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी को पैसे उधार देने से बचना चाहिए। नई सम्पत्ति के खीरद के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ अंक-

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नए विचार आएंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आएगी।
शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक-

धनु राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज जो भी काम शुरु करेंगे उसको अंत तक ले जाने में भी आपको आसानी होगी। बीपीओ और कॉल सेन्टर की फील्ड से जुड़े लोगों को आज नौकरी में तरक्की मिलेगी। आज आपकी सैलरी पैकेज भी बढ़ सकता है। आज किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर आपको मिल सकता है। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। पीपल के पत्ते पर राम राम लिखकर नदी में प्रवाहित करें इससे सभी दुखों से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग- काला शुभ अंक-

मकर राशि वालों अगर आप किसी प्रॉपर्टी में पैसा लगा रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप शत्रु से सावधान रहे ये आपको खतरे में डाल सकते हैं। आज आपका खर्च बढ़ सकता है इसलिए आज आप लम्बा सफ़र न करें तो लाभदायक होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा सुबह उठकर सूर्य देव को नमस्कार करें, लाभ मिलेगा। अगर आप शेयर बाज़ार में पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पहले अपने परिवार से सोच-विचार कर लें।
शुभ रंग- भूरा शुभ अंक- 7

कुंभ राशि वालों आज आप थोड़ा गंभीर  मूड में रहेंगे। आज आपके दुश्मन खुद ही नष्ट हो जाएंगे। आज बॉस आपको कोई नया प्रोजेक्ट  सौंप सकते हैं। घरेलू टेंशन से मुक्त होंगे। आज पुरानी बातों को भुल कर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। आज आप अपनी मीठी वाणी से सबका दिल जीत लेंगे। आज पार्टनर को कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आज माता के स्वास्थ्य पहले से चल रही दिक्कतों का अंत होगा।
शुभ रंग- पीला शुभ अंक-

मीन राशि वालों आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें साथ ही पुरानी टेंशन खत्म होगी। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश करेगा। आज घरेलू खर्च बढ़ सकता है। खरीदारी करने में टाइम लग सकता है। जरुरतमंद को भोजन कराएं। बिज़नेस में तरक्की होगी।
शुभ रंग- गहरा नीला शुभ अंक- 3
क्या पूजा का दिया बुझने के बाद आपके साथ भी होती हैं ऐसी वारदातें(video)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!