Breaking




नवरात्रि की आरती में करे कपूर का इस्तेमाल, होगा लाभ

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Oct, 2018 11:55 AM

in navratri why you should do aarti with kapoor

10 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो गए हैं। नौ दिनों तक हर तरफ भक्ति का ही माहौल रहेगा और नवदुर्गा का गुणगान होगा। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के साथ इस पर्व का जश्न मनाया जाएगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
10 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो गए हैं। नौ दिनों तक हर तरफ भक्ति का ही माहौल रहेगा और नवदुर्गा का गुणगान होगा। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के साथ इस पर्व का जश्न मनाया जाएगा। सनातन धर्म में किसी भी पूजा के बाद नवरात्रि की आरती करने का विधान है। नवरात्र के पावन दिनों में आरती और भजन का बहुत महत्‍व है। मां को प्रसन्न करने का यह आसान तरीका है। आपने देखा होगा अक्सर नवरात्र के दिनों में लोग आरती के वक्त ज्योति में कपूर की टिकिया डालते हैं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इससे वातावरण सुगंधित होता है, हर तरह की नकारात्मकता सकारात्मकता में बदल जाती है और मन को शांति मिलती है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार छोटी सी कपूर की टिकिया कर सकती है हर समस्या का अंत। 

PunjabKesari,Navratri Aarti image , Kapoor Ki Aarti photo,नवरात्रि की आरती,दुर्गा आरती फोटो , नवरात्रि की आरती इमेज, माँ दुर्गा आरती

यदि घर में नियमित रूप से सुबह और शाम घर के मंदिर में कपूर से दुर्गा आरती की जाए तो देवी-देवता प्रसन्न होकर उस घर में सदा के लिए बस जाते हैं।  
PunjabKesari,rose image,rose photo, रोज फोटो, रोज इमेज

गुलाब के फूल में कपूर के टुकड़े को रख शाम को उसे जला देवी दुर्गा को अर्पित करें। इससे धन की प्राप्ति के योग बनते हैं। 43 दिन तक एेसा करना लाभदायक माना जाता है। नवरात्रि में  ऐसा करना आधिक असरदायक माना जाता है।  
PunjabKesari, cloves images, clove photo, लौंग फोटो, लौंग इमेज

2 लौंग फूलदार और एक कपूर का टुकड़ा ले लें। इन्हें तीन बार गायत्री मंत्र से अभिमंत्रित कर लें। इसके बाद इन्हें जला दें। ध्यान रखें जलाते समय आपका मुख पूर्व की ओर हो और गायत्री मंत्र का उच्चारण बराबर चलता रहे। अब जो भस्म बनी है उसे किसी कागज में समेट लें। दिन में दो समय यह भस्म जीभ पर लगाएं। धीरे-धीरे मजबूरी समाप्त हो जाएगी।
PunjabKesari, cloves images, clove photo, Kapoor Ki Aarti photo, लौंग फोटो, लौंग इमेज

घर में आर्थिक अभाव चल रहा हो तो चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग एकसाथ जलाकर सारे घर में घुमाना चाहिए।
PunjabKesari, Kapoor Ki Aarti photo, Kapoor Ki Aarti image

घर के मध्य हिस्से में कपूर को घी में ‌भिगोकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय जलाएं। किसी भी तरह की नकारात्मक शक्ति घर में ठहर नहीं पाएगी। इस उपाय को हर रोज करने से घर में सकारात्मकता का वास होने लगेगा।
PunjabKesari

वास्तुदोष से निजात पाने के लिए कपूर की दो टिकिया घर में किसी भी स्थान पर रखें। घर में आ रही अनचाही समस्याएं खत्म होंगी। जब यह टिकिया नष्ट हो जाएं तो फिर से नई टिकिया रख दें। 
शक्ति का दूसरा नाम ब्रह्मचारिणी क्यों पड़ा ?(देखें VIDEO)

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!