Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Jul, 2025 07:41 AM

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा, भारत के सबसे पवित्र तीर्थों में से एक है। हर साल लाखों श्रद्धालु कठिन रास्तों और ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों को पार कर भगवान शिव के दिव्य हिमलिंग के दर्शन करते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा, भारत के सबसे पवित्र तीर्थों में से एक है। हर साल लाखों श्रद्धालु कठिन रास्तों और ऊंचाई वाले दुर्गम क्षेत्रों को पार कर भगवान शिव के दिव्य हिमलिंग के दर्शन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अमरनाथ की इस तीर्थयात्रा में शामिल होने मात्र से मनुष्य को पुण्य, मोक्ष और शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरनाथ यात्रा से लौटते समय कुछ खास वस्तुएं अपने घर लेकर जाना बेहद शुभ माना जाता है ?
पवित्र गंगाजल
अमरनाथ यात्रा के मार्ग में पड़ने वाली झीलों और जलस्रोतों का पानी अत्यंत पवित्र माना जाता है। इसे घर के पूजा स्थान में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध रहता है।
शिवलिंग की प्रतिमा या तस्वीर
अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिमलिंग के दर्शन के बाद, उसकी एक छोटी मूर्ति या चित्र को घर लाना यादगार के साथ-साथ आध्यात्मिक शक्ति देने वाला भी माना जाता है। इसे घर के मंदिर में स्थापित किया जा सकता है।
रुद्राक्ष की माला
कहा जाता है कि रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसू से उत्पन्न हुआ था। अमरनाथ यात्रा के दौरान सच्चे रुद्राक्ष खरीद कर लाना बहुत शुभ होता है। इसे पहनने से मानसिक शांति, आत्मविश्वास और एकाग्रता में वृद्धि होती है।

भस्म
अमरनाथ यात्रा के पवित्र स्थानों की भस्म को घर लाना शुभ माना जाता है। यह भस्म नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करती है और इसे पूजा में उपयोग करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
प्रसाद
गुफा में चढ़ाया गया प्रसाद, विशेष रूप से मिश्री और सूखे मेवे, आशीर्वाद स्वरूप होते हैं। इन्हें घर लाकर परिवार के सदस्यों को बांटना चाहिए, जिससे सभी को पुण्य प्राप्त होता है।
मिट्टी के दीपक
अमरनाथ यात्रा से लौटते समय मिट्टी के दीपक साथ में लाना न भूलें। इन दीपकों को घर में जलाने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
