Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Nov, 2026 11:25 AM

दिवाली और छठ के दौरान पिछले साल रेलवे ने करीब 12500 विशेष ट्रेनें चलाईं और इस साल यह संख्या 18 हजार से अधिक है। रेल मंत्रालय विशेष रूप से देश के प्रमुख 25 स्टेशनों पर नजर रख रहा है और जैसे ही भीड़ बढ़ती है वहां से विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। बुधवार...
नई दिल्ली (अनिल सागर/नवोदय टाइम्स): दिवाली और छठ के दौरान पिछले साल रेलवे ने करीब 12500 विशेष ट्रेनें चलाईं और इस साल यह संख्या 18 हजार से अधिक है। रेल मंत्रालय विशेष रूप से देश के प्रमुख 25 स्टेशनों पर नजर रख रहा है और जैसे ही भीड़ बढ़ती है वहां से विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। बुधवार को दिल्ली से जहां 31 ट्रेनें चलीं वहीं, उधना में अचानक भीड़ आने पर एक ट्रेन चलाई गई।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रमुख स्टेशनों पर विशेष ट्रेनों के रैक तैयार खड़े हैं। नई दिल्ली में ही जरूरत पड़े तो तीन ट्रेनें तुरंत चलने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा निजामुद्दीन, आनंद विहार में भी 3-3 रेक अतिरिक्त ट्रेनें तैयार हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस सीजन में पिछले साल के मुकाबले आठ हजार करोड़ रुपए की आय भी हुई है जबकि पूरे साल में 75 हजार विशेष ट्रेनों के मुकाबले इस साल 90 हजार चलाई जा रही हैं। बता दें कि बुधवार केा नई दिल्ली से 10, आनंद विहार से आठ, शकूरबस्ती से सात, हजरत निज़ामुद्दीन से चार, दिल्ली जंक्शन से एक विशेष ट्रेन चलाई गई। गुरुवार को भी करीब 29 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है। इनमें नई दिल्ली, आनंद विहार से 7-7, शकूरबस्ती-हजरत निजामुद्दीन से 5,दिल्ली जंक्शन से 3, दिल्ली सराय रोहिल्ला से एक विशेष ट्रेन शामिल हैं। रेल मंत्री ने एक औद्योगिक शहर का उदाहरण देते हुए बुधवार को अनौपचारिक बातचीत में बताया कि एक जगह दो फैक्ट्रियों से भारी संख्या में कर्मी आ गए इसके तुरंत 20 से 25 मिनट में उनके लिए ट्रेन उपलब्ध करवा दी गई। नई दिल्ली, आनंद विहार, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, बंगलोर सिटी, सिकंदराबाद आदि जगहों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।