Inspirational Story: इस कथा से जानें कितने कीमती हैं आप ?

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Feb, 2023 12:46 PM

inspirational story

इतिहास में तैमूर लंग को बेहद क्रूर और निर्दयी बादशाह के रूप में याद किया जाता है। व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा व अहंकार की तृष्णा से पीड़ित तैमूर ने एक बार विशाल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Taimur Lang story: इतिहास में तैमूर लंग को बेहद क्रूर और निर्दयी बादशाह के रूप में याद किया जाता है। व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा व अहंकार की तृष्णा से पीड़ित तैमूर ने एक बार विशाल भू-भाग को रौंद कर रख दिया। बगदाद में उसने एक लाख मरे हुए व्यक्तियों की खोपड़ियों का पहाड़ खड़ा कराया था। एक बार बहुत से गुलाम पकड़कर तैमूर लंग के सामने लाए गए। तुर्कीस्तान का विख्यात कवि अहमदी भी दुर्भाग्य से उन गुलामों के साथ पकड़े गए। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

जब कवि अहमदी तैमूर के सामने उपस्थित हुए तो उसने दो गुलामों की ओर इशारा करते हुए उनसे पूछा, ‘‘सुना है कि कवि बड़े पारखी होते हैं। क्या तुम बता सकते हो इन गुलामों की कीमत क्या होगी।

अहमदी ने बिना डरे उत्तर दिया, ‘‘इनमें से कोई भी 5 हजार अशर्फियों से कम कीमत का नहीं है।’’

तैमूर ने बड़े अभिमान से पूछा, ‘‘अच्छा तो बताओ मेरी कीमत क्या होगी।

 यही कोई 25 अशर्फी। निश्चित भाव से अहमदी ने उत्तर दिया। 

इतना सुनते ही तैमूर आग बबूला हो गया और चिल्लाकर बोला, ‘‘बदमाश! इतने में तो मेरी ‘सदरी’ भी नहीं बन सकती, तू यह कैसे कह सकता है कि मेरा कुल मूल्य 25 अशर्फी है।’’

अहमदी ने शांत भाव से उत्तर दिया, ‘‘ जी ! बस, यह कीमत भी उस सदरी की है, आपकी तो कुछ नहीं, क्योंकि जो मनुष्य पीड़ितों की सेवा नहीं कर सकता, बड़ा होकर छोटों की रक्षा नहीं कर सकता उस इंसान का मूल्य तो चार कौड़ी भी नहीं। उससे अच्छा तो ये गुलाम ही हैं, जो किसी के काम तो आते हैं।’’ अहमदी की बात सुनते ही तैमूर का अहंकार चूर-चूर हो गया।

PunjabKesari kundli
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!