June 2024 Aries Horoscope: मेष राशि के लिए जून महीने का मासिक राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 24 May, 2024 12:26 PM

आज बात करेंगे मेष राशि के लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? 1 जून को बुध दूसरे भाव में शुभ गोचर में हैं। गुरु दूसरे भाव में शुभ गोचर में हैं। सूर्य का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

June 2024 Aries Horoscope: आज बात करेंगे मेष राशि के लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? 1 जून को बुध दूसरे भाव में शुभ गोचर में हैं। गुरु दूसरे भाव में शुभ गोचर में हैं। सूर्य का गोचर शुभ नहीं है। शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ है। राहु और चन्द्रमा का गोचर शुभ नहीं है। शनि और केतु का गोचर बढ़िया है। 1 जून को मंगल आपके लग्न में आ जाएंगे। ये राशि के ऊपर से गोचर करना शुरू करेंगे। यहां से सांतवें भाव का गोचर शुभ होता है। शुक्र का राशि परिवर्तन 12 जून को आगे जाएंगे। बुध 12 जून को आगे निकलेंगे। बुध तीसरे भाव में चले जाएंगे। सूर्य तीसरे भाव में शुभ गोचर में हो जाएंगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: शनि कर्म भाव के स्वामी हैं। शनि दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह शनि की मूलत्रिकोण राशि कुम्भ है। यह वृद्धि का भाव है। कर्म स्थान का स्वामी आय भाव में बैठ गया है। कारोबार में वृद्धि होने की सम्भावना है। नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जहां पर भी काम करते हैं वहां पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुरु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। मेष राशि दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है। दशम से पंचम से पहली एअर्निंग यहां से देखी जाती है। गुरु इस भाव के कारक भी हैं। इस भाव के स्वामी धन भाव में बैठे हैं। गुरु धन भाव में होने के कारण, दशम से पंचम होने के कारण नौकरी की तलाश पूरी सकती है। कारोबार में निश्चित तौर पर वृद्धि होने की सम्भावना है। कर्म और आय भाव के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

Relationship status in the month of June जून महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव में ऊपर मंगल की दृष्टि रहेगी लेकिन राहु , केतु, शनि और सूर्य नहीं देख पाएंगे। गुस्सा थोड़ा सा ज्यादा आ सकता है। किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। अपने गुस्से को थोड़ा कण्ट्रोल कर के रखें। पंचम भाव के स्वामी आपकी कुंडली में बनते हैं सूर्य बनते हैं। इस भाव से गुरु केंद्र में आ गए हैं। सूर्य जब शुभ गोचर में आएँगे 14 जून के बाद। जो लोग सिंगल है उनको कोई न कोई पार्टनर मिल सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं उन्हें बढ़िया समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस भाव के स्वामी शुक्र में आ जाएंगे। शादी होने की सम्भावना भी है। 

Health status in the month of June जून महीने में सेहत की स्थिति: केतु शुभ गोचर में हैं और इस भाव के स्वामी। हेल्थ को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। राहु अष्टम भाव को देख रहे हैं, शनि की दशम दृष्टि अष्टम भाव के ऊपर है। दुर्घटना का भय थोड़ा सा रहेगा। अचानक से नुकसान देखने को मिलेंगे। 

Status of education in the month of June जून महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के लिए समय बहुत बढ़िया है। राशि का स्वामी राशि में आ गया है। पंचम भाव शुभ ग्रह में है। पढ़ाई को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!