भविष्यफल: विशाखा नक्षत्र के बृहस्पति, किसका करेंगे भाग्योदय

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Feb, 2018 08:04 AM

आज का शुभाशुभ: गुरुवार 01.02.18, चंद्र कर्क राशि व अश्लेषा नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक। आज का महामंत्र: ॥ ग्रीं ॐ जयदाय गुरवे नमः ॥ इस गुरु मंत्र से भाग्योदय होता है। आज का विशेष उपाय:

आज का शुभाशुभ: गुरुवार 01.02.18, चंद्र कर्क राशि व अश्लेषा नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।

 

आज का महामंत्र: ॥ ग्रीं ॐ जयदाय गुरवे नमः ॥ इस गुरु मंत्र से भाग्योदय होता है।


आज का विशेष उपाय: मानसिक स्थिरता हेतु दूध में केसर मिलाकर काले शिवलिंग पर चढ़ाएं।


मेष: खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान दें। बदहजमी के संकेत हैं। ऑफिस में विरोधी षड्यंत्र रचेंगे। खर्च भी ज्यादा होगा। पारिवारिक कनिष्ठों को सपोर्ट दें।


वृष: पारिवारिक शांति व उत्साह बना रहेगा। असमंजसवश मुनाफे में अड़चन आएगी। अनुभवी जन से सलाह लेंगे। असरदार लोगों की संगत होगी।


मिथुन: ऑफिशियल कार्यों में सावधानी बरतें। बहसबाजी व कलह के योग हैं। मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ होगा।


कर्क: लव अफेयर्स में सक्सैस मिलेगी। लॉन्ग लास्टिंग रिश्तों में ईमानदारी रखें। स्टूडैंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।


सिंह: हार्डवर्क का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। पार्टनर संग शाम की स्पेशल डेट सक्सैसफुल होगी। लेन-देन में बहस होगी। रेपुटेशन बिगड़ने के योग हैं।


कन्या: असरदार लोगों पर खर्च होगा। जीवन दिशा नया मोड़ लेगी। फोन पर जरूरी खबर मिलने पर यात्रा होगी। प्रोपर्टी के पेपर्स हेतु सजग रहें।


तुला: पैसे की परेशानी सुलझेगी। घर-गाड़ी का सुख मिलेगा। हैल्थ समस्या का हल निकलेगा। खास परिचित व्यक्ति से बिजनैस में प्रोफिट होगा।


वृश्चिक: अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। नए प्रोजैक्ट पर काम करेंगे। जीवनसाथी संग समय बिता पाएंगे। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे।


धनु: राजनीतिक गतिविधियां बढेंगी। अनुभवी व्यक्ति की कंपनी से लाभ उठाएंगे। स्टूडैंट्स का ध्यान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी के मामले सुलझ जाएंगे।


मकर: झगड़े सिर उठाएंगे। सूझ-बूझ से मैटर्स सुलझेंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगाएं। मधुर व्यवहार से लाभ होगा। लक्ष्य पूर्ति में कामयाब होंगे।

 
कुंभ: ऑफिशियल काम में फायदा होगा। स्टूडैंट्स को बेहतर परिणाम मिलेंगे। नए साथी काम में हाथ बटाएंगे। अनुभवी लोगों से लाभ मिलेगा।


मीन: मनोरंजन का सुख मिलेगा। खाने-पीने का प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनेगा। इन्वैस्टमैंट में टैंशन खत्म होगी। सहयोगी काम में मदद करेंगे।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!