करतारपुर कॉरिडोर बंद करने का फैसला नागरिकों के हित में : हाईकोर्ट

Edited By Updated: 26 Nov, 2026 10:50 AM

kartarpur corridor

दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा करतारपुर काॅरिडोर बंद करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि यह फैसला नागरिकों के हित में लिया गया था।

नई दिल्ली (एजैंसी): दिल्ली हाईकोर्ट ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा करतारपुर काॅरिडोर बंद करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई करने से इनकार करते हुए कहा कि यह फैसला नागरिकों के हित में लिया गया था। न्यायालय ने गलियारे को बंद करने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने कहा कि वह सरकार के नीतिगत फैसले में हस्तक्षेप नहीं कर सकती। पीठ ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और उन्हें बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह गलियारा शुरू किया गया था। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार करतारपुर साहिब गलियारे की सेवाएं स्थगित करने का नीतिगत फैसला लिया था।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!