Aaj Ka Good Luck (24th November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 24 Nov, 2026 01:39 AM

aaj ka good luck

मेष- शादीशुदा जीवन में किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। धार्मिक कार्यों की

मेष- शादीशुदा जीवन में किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। 
उपाय- लाल रंग के कपड़े दान करें।

वृष- आज लेन-देन के मामले में किसी बड़े की सलाह लेना न भूलें।  खान-पान में थोड़ा बदलाव करें। मानसिक परेशानी से घिरे रहेंगे।  
उपाय-  भगवान शिव की पूजा करें।

मिथुन- व्यापार में अच्छी बढ़त के अवसर बने हुए रहेंगे। ऑफिस के किसी काम से किसी लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 
उपाय- दीपदान करें।

कर्क- आज आपका करियर ऊंचाइयों को छुएगा।  गैर-कानूनी कार्यों से दूरी बनाए रखें।  सेहत में अचानक से बदलाव देखने को मिल सकता है, डॉक्टर से सलाह लें।
उपाय- जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें।

सिंह- व्यापार में कोई बड़ा और खास कदम उठाएंगे। ऑफिस में बिना मेहनत के सफलता का फल नहीं खा पाएंगे। किसी दूर के परिजन के घर जाना पड़ सकता है।
उपाय-  भावनात्मक तनाव से दूर रहें।

कन्या- शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अच्छा मौका मिलेगा। सेहत में गिरावट आपको थोड़ी परेशान कर देगी। आर्थिक दृष्टि के लिहाज से दिन बहुत ही बेहतर रहने वाला है।
उपाय- खर्चों में इजाफा न होने दें।

तुला- छात्रों को पढ़ाई से जुड़े मिश्रित परिणाम मिलेंगे। कोई भी निवेश करने से पहले एक बार जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।  दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताएंगे।
उपाय-  घरेलू मामलों पर ध्यान दें।

वृश्चिक-  प्रेम संबंधों के लिहाज से समय काफी बेहतर रहेगा। दिन के अंत में घर की सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। चादर देख कर ही पैर पसारें।
उपाय- भगवान विष्णु का स्मरण करें

धनु-  नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब से काफी खुश रहेंगे। आर्थिक पहलुओं को मजबूत करने के लिए व्यापार के काम में बढ़ोतरी करेंगे। 
उपाय-  शक और मनमुटाव दूर करें।

मकर- परिवार वालों के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। संतान की और से जो चिंता चल रही थी वो भी दूर होती हुई नजर आएगी। 
उपाय-  उचित सलाह से ही निवेश करें।

कुंभ-  किसी मुश्किल समय में परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर असमंजस में रहेंगे। पेट दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है।
उपाय-  देवी लक्ष्मी को इत्र चढ़ाएं।

मीन-  आज दिन की शुरुआत में ऑफिस से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। जॉब अथवा कारोबार में कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- तुलसी देवी को प्रणाम करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!