Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Sep, 2022 09:26 AM
केदारनाथ से 5 किलोमीटर ऊपर चौराबाड़ी ताल के पास ग्लेशियर के कैचमैंट में हिमस्खलन हुआ है, जिसने फिर 2013 में आई आपदा की याद ताजा कर दी है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
रुद्रप्रयाग (स.ह.): केदारनाथ से 5 किलोमीटर ऊपर चौराबाड़ी ताल के पास ग्लेशियर के कैचमैंट में हिमस्खलन हुआ है, जिसने फिर 2013 में आई आपदा की याद ताजा कर दी है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
हालांकि यह एवलांच छोटा होने से नुक्सान नहीं हुआ है। जिला प्रशासन धाम में हालात पर नजर बनाए हुए है। हिमस्खलन का स्वरूप छोटा होने तथा फिलहाल कम बर्फ होने से इसकी गति बहुत अधिक नहीं थी। फिर भी खतरे से इन्कार नहीं किया जा रहा। धाम में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। अनुमान है कि केदारनाथ के आसपास की पहाड़ियो पर बर्फबारी हुई है, जिस कारण ग्लेशियर खिसक गया होगा।