लव राशिफल 15 सितंबर- जादू है नशा मदहोशियां...

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Sep, 2020 04:51 AM

love rashifal

मेष- कुछ समय से साथी को लेकर आपको जो भ्रामक संकेत मिल रहे हैं। उन पर

 
मेष- कुछ समय से साथी को लेकर आपको जो भ्रामक संकेत मिल रहे हैं। उन पर से आज पर्दा उठ सकता है। सावधान रहें।
उपाय- देवी मां को सिंदूर चढ़ाएं।

वृष- हर बात में अपनी डिक्टेटरशिप चलाना सही नहीं है। साथी के तर्क को भी समझने का प्रयास करें। तभी हैप्पी रिलेशनशिप का निर्वाह कर पाएंगे।
उपाय- हनुमान मंदिर में लाल पताका चढ़ाएं।

मिथुन- अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाएं, व्यवहारिक और संवेदनशील बनें। साथी के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क- आज आपके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें हो सकती हैं लेकिन दूसरों की बातों पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है। जो आपको अच्छा लगे वहीं करें।
उपाय- कामदेव की पूजा करें।

सिंह- आज भविष्य की योजनाएं बनाने में किसी खास से मदद मिलेगी। जो साथी और आपको बहुत खुशी देगी। दिन और रात खुशनुमा रहेंगे।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।

कन्या- आप नई चीज़ो में ढलने के लिए स्वयं को लचीला बनाएं। तभी परिस्थितियों अनुसार मिले वातावरण में अडजस्ट कर पाएंगे और प्यार भरी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

तुला- आज साथी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। उस पर यकीन करने से पहले हर पहलु पर गौर करें। फिर कोई फैसला करें।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक- जिन लव कपल्स ने नया-नया रिश्ता आरंभ किया है, यदि वास्तविकता उन्हें कुछ रास नहीं आ रही है तो समय रहते इसे सुधार लें।
उपाय- श्रीकृष्ण को बांसुरी चढ़ाएं।

धनु- आज मित्र-रिश्तेदारों में पार्टनर की बहुत तारिफ होगी। आदर्श साथी को पाकर आपको भी बहुत गर्व का अनुभव होगा।
उपाय- कामदेव के मंत्रों का जाप करें।

मकर- आज आपकी विरान जींदगी में कोई हमसफ़र आ सकता है। जो जीवन को एक नया सकारात्मक मोड़ देगा। अन्य की लव लाइफ में बहार आएगी।
उपाय- राम दरबार में हाजिरी लगाएं।

कुंभ- आज कोई आपके दिल के बहुत करीब आ सकता है। उसे अपने जीवन में जगह देने से पहले अच्छी तरह सोच लें। कहीं ऐसा न हो की बाद में पछताना पड़े।
उपाय- देवी सीता को 16 श्रृंगार का सामान भेंट करें।

मीन- आज साथी का मिजाज बहुत मजाकिया रहेगा। बहुत मजे करने का मौका मिलेगा। सारा दिन हंसी- खुशी व्यतित होगा।
उपाय- श्रीराम मंदिर में प्रणाम करें।
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!