लव राशिफल 6 मार्च- चलो इश्क लड़ाएं सनम

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Mar, 2021 06:54 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर तन और मन में हलचल रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर तन और मन में हलचल रहेगी। साथी के व्यवहार में बड़ा परिवर्तन आ सकता है, जिसे देखकर आपको बहुत हैरानी होगी। दोनों के बीच विश्वास बढ़ेगा और अपने रिश्ते को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- सीताराम के मंदिर में सफेद फूल अर्पित करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) लव लाइफ के मामले में आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। खुद को अपने पार्टनर के बेहद करीब पाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बरकरार रहेगी। सिंगल के लिए समय राहत भरा साबित होगा।
उपाय- रामायण की चौपाइयों का पाठ करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में कोई बड़ी समस्या तो नजर नहीं आ रही है लेकिन पर्सनल सेफ्टी का पूरा ध्यान रखें। साथी का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। जितना सोचा था, उससे अधिक आनंद प्राप्त करेंगे।
उपाय- सीताराम के मंदिर में दर्शनों के लिए जाएं।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज जाने-अनजाने कोई बड़ी गलती हो सकती है। जिसका पछतावा तो होगा लेकिन उसे सुधारने में असमर्थ रहेंगे। साथी के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। शांति बनाए रखने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करें। लव लाइफ में ठंडापन रहेगा।
उपाय- सीताराम के मंदिर में पीली और लाल सामग्री चढ़ाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज मित्र या रिश्तेदार की किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। चाहकर भी साथी को मनाने में असमर्थ रहेंगे। अपने बीच की दूरियों को कम नहीं कर पाएंगे। घबराएं नहीं, कल तक सब नार्मल हो जाएगा।
उपाय- सीताराम के मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज समय बहुत शुभ है, अपने रिश्ते की चर्चा परिजनों के सामने करने की योजना बना सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल रहेगा। इंटिमेसी के समय चल रही समस्याएं खत्म होंगी।
उपाय- सीताराम के मंदिर में मिठाई अर्पित करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज का दिन लव लाइफ के मामले में मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। किसी तीसरे को अपने व्यक्तिगत जीवन में झांकने न दें। वे समस्याएं पैदा कर सकता है। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की पूरी कोशिश करें।
उपाय- मां जानकी को श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आपके रिश्ते में स्थिरता रहेगी। पार्टनर पर आपका भरोसा और मजबूत होगा। संबंधों में एक नयापन महसूस करेंगे। मैरिड कपल्स को संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। सिंगल को अच्छा रिश्ता आ सकता है।
उपाय- माता जानकी को लाल चुनरी भेंट करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन साथी की बांहों में बहुत ही आनंद में गुजरेगा। रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी लेकिन बीच-बीच में खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। सिंगल डबल होने के लिए जी तोड़ कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे।
उपाय- 108 मनके की रामायण पढ़ें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी को कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जिससे दोनों के भविष्य में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। लव लाइफ में प्यार मोहब्बत बना रहेगा। इंटिमेसी से संतुष्ट रहेंगे और खूब एंजॉय करेंगे।
उपाय- दूध-गुड़ से बने व्यंजन दान करें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज का दिन लव लाइफ में खुशियों की बहार लेकर आएगा। दोनों में जो भी मतभेद या अनबन चल रही थी, वो खत्म होगी। प्रेम में वृद्धि होगी और  रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल को दिल बहलाने के लिए किसी का साथ मिलेगा।
उपाय- सीताराम के मंदिर में फल चढ़ाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। लव लाइफ में चल रही सारी समस्याओं का अंत होगा। जिससे दोनों बेहद प्रसन्न रहेंगे।  रोमांटिक लाइफ का आनंद लेने के लिए कहीं घुमने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- सीताराम के मंदिर में सूखे मेवे चढ़ाएं।

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!