Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Apr, 2026 04:50 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ में उत्साह और मस्ती बनी रहेगी। सोशल मीडिया के माध्यम से
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ में उत्साह और मस्ती बनी रहेगी। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी खास व्यक्ति के साथ बातचीत बढ़ेगी, जो दिनभर आपका मन बहलाएगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बेहद अनुकूल है। अविवाहित लोगों के घर शादी की बात चल सकती है और मनचाहा जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में अचानक बदलाव आ सकता है। पुराने प्रेमी का दोबारा संपर्क संभव है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज सोशल मीडिया के जरिए साथी के परिवार से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। यह अनुभव रोमांचक और यादगार रहेगा। शादीशुदा लोग भी खुश रहेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) साथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। हालांकि शाम तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर का स्नेह और चिंता आपको भावुक कर सकती है। उनका व्यवहार रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर आपके साथ बेहद खुश रहेंगे और यह समय खास बन जाएगा।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) काम की व्यस्तता के कारण आप साथी को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वे नाराज हो सकते हैं। रिश्ते में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज अपने दिल की बात कहने का सही समय है। सिंगल लोगों को मनचाहा साथी मिल सकता है और शादी के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। परिवार से जुड़ी समस्याएं रिश्तों पर असर डाल सकती हैं। रिलेशनशिप में दूरी महसूस होगी।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) साथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है, लेकिन दिनभर की कोशिशों के बाद रात तक स्थिति सुधर जाएगी। साथ में कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक तनाव कम होगा और आपको खुद के लिए समय मिलेगा। प्रेम जीवन में विश्वास और समझ बढ़ेगी।