Gold-Silver Price Drop: धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 1,42,000 से नीचे आया गोल्ड का भाव

Edited By Updated: 06 Nov, 2026 10:45 AM

significant in gold and silver prices on dhanteras

धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने और चांदी की खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। 6 नवंबर को दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब 2331 रुपए और चांदी 3103 रुपए तक

नई दिल्लीः धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने और चांदी की खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। 6 नवंबर को दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब 2331 रुपए और चांदी 3103 रुपए तक सस्ती हो गई।

MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,44,095 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज कारोबार की शुरुआत में यह गिरावट के साथ 1,42,161 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने के समय सोना 2331 रुपए की गिरावट के साथ 1,41,764 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 3103.00 रुपए टूटकर 1,84,037 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।   

सर्राफा बाजार सोने-चांदी की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। धनतेरस से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की खरीदारी बढ़ने से सोना 2,200 रुपए उछलकर 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2,200 रुपए बढ़कर 1,48,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गया। बुधवार को इसका भाव 1,46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 

चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी रही। इसका भाव 1,500 रुपए बढ़कर 1,94,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,93,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि शुक्रवार को धनतेरस और रविवार को दिवाली के मद्देनजर आभूषण विक्रेताओं, खुदरा कारोबारियों और थोक विक्रेताओं ने खरीदारी बढ़ा दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!