Edited By Sarita Thapa,Updated: 09 Nov, 2026 04:50 AM
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे आज अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधने का बड़ा फैसला ले सकते हैं।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, वे आज अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधने का बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं कुछ कपल्स आज भागदौड़ से दूर एक-दूसरे के साथ एकांत में वक्त बिताएंगे। दूसरी ओर, सिंगल्स के लिए दिन थोड़ा दिल तोड़ने वाला हो सकता है; अपने क्रश को किसी और के साथ करीब आते देखकर मन दुखी हो सकता है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपका पार्टनर आपके प्यार में पूरी तरह खोया रहेगा और दिनभर आपका ध्यान खींचने की कोशिश करेगा। इससे आप दोनों के बीच का पुराना खिंचाव खत्म होगा और प्यार और गहरा होगा। जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में आज किसी खास इंसान की दस्तक हो सकती है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपके पार्टनर का दिन काम के सिलसिले में काफी व्यस्त बीत सकता है, जिसकी वजह से वे आपके साथ रोमांटिक पल बिताने का समय नहीं निकाल पाएंगे। हालांकि, कुछ कपल्स अपनी पर्सनल लाइफ में अंतरंग पलों का भरपूर आनंद लेंगे। सिंगल्स के लिए अच्छी खबर यह है कि उनका क्रश अब धीरे-धीरे उनकी ओर आकर्षित होने लगा है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर आपके साथ रिश्ते में नया रोमांच लाने और माहौल को रोमांटिक बनाने के लिए कुछ नए तरीके अपना सकता है। इससे आप दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ेंगी। वहीं सिंगल्स आज खुद से कोई फैसला न लेकर, परिवार वालों की पसंद से शादी करने के लिए अपनी सहमति दे सकते हैं।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा या कमिटेड कपल्स आज अपने पार्टनर के साथ किसी विदेशी जगह पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कुछ लोग अपने साथी के साथ एक सिंपल और खूबसूरत मूवी डेट का लुत्फ उठाएंगे। सिंगल्स आज खुद को संभाल नहीं पाएंगे और अपने मन में बढ़ रही प्यार की फीलिंग्स को दोस्तों के सामने शेयर करेंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज छोटी-छोटी बातों को लेकर पार्टनर के साथ थोड़ी कहासुनी या पुरानी बातें उखड़ने की आशंका है। अगर वे गुस्से में हों तो बहस करने के बजाय उनकी बात और भावनाओं को समझने की कोशिश करें, इससे मामला शांत हो जाएगा। सिंगल्स आज क्रश को कोई प्यारा सा गिफ्ट देकर अपने दिल की बात बयां कर सकते हैं।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज का दिन तुला राशि वालों के लिए बेहद खास है। आपका साथी सारी दुनिया को भूलकर सिर्फ और सिर्फ आपके प्यार में डूबा रहेगा। वहीं सिंगल्स आज अकेलेपन को दूर करने और अपना मूड बहलाने के लिए एंटरटेनमेंट का सहारा ले सकते हैं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। किसी बाहरी या तीसरे इंसान की गलत बातों में आकर पार्टनर आप पर बेवजह शक कर सकता है, जिससे आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। सिंगल्स अपने क्रश का ध्यान खींचने के लिए आज अपने ड्रेसिंग सेंस और लुक में कुछ नया बदलाव करने का मन बनाएंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन रोमांटिक सरप्राइज से भरा रहने वाला है। आपके पार्टनर की तरफ से आपको कोई पसंदीदा या स्पेशल गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका दिन बन जाएगा। वहीं सिंगल्स के लिए आज पुरानी यादें हावी रहेंगी और वे अपने एक्स के खयालों में खोए रह सकते हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज बोलते समय अपने शब्दों का थोड़ा ध्यान रखें। अनजाने में कही गई आपकी कोई बात पार्टनर को चुभ सकती है, जिससे रिश्ते में थोड़ी कड़वाहट या दूरी आ सकती है। दूसरी ओर, सिंगल्स हिम्मत जुटाकर अपने क्रश को लंच या कॉफी डेट के लिए पूछ सकते हैं।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपके पार्टनर का मूड काफी खुशनुमा और रोमांटिक रहेगा। वे आपको खुश करने और आपकी पसंद का ख्याल रखने के लिए कुछ खास और नया सरप्राइज ट्राई कर सकते हैं। सिंगल्स का दिल आज खुद से थोड़ी बड़ी उम्र के किसी इंसान पर आ सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी शांत और रोमांटिक जगह पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। साथ में बिताए ये खूबसूरत पल आपको एक-दूसरे के और करीब ले आएंगे। वहीं सिंगल्स आज अपने क्रश के सामने फाइनली अपने दिल के जज्बात जाहिर करने की पूरी कोशिश करेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ