लव राशिफल 16 अप्रैल- अजीब दास्तां है ये, कहां शुरू, कहां खत्म , ये मंज़िलें हैं कौन सी, ना वो समझ सके, ना हम
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Apr, 2026 01:01 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) अपनी भावनाओं और विचारों को नियंत्रण में रखें, वरना कोई बड़ी भूल हो सकती है। सिंगल लोग
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) अपनी भावनाओं और विचारों को नियंत्रण में रखें, वरना कोई बड़ी भूल हो सकती है। सिंगल लोग ध्यान रखें कि क्रश के साथ निजी पलों में ज्यादा नजदीकियां न बढ़ें।
उपाय- विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में जाकर पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) केवल अपनी न सोचें, पार्टनर की भावनाओं का भी सम्मान करें क्योंकि लव लाइफ एक नाजुक मोड़ पर है। सिंगल लोगों को अपने क्रश के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ा समय लग सकता है।
उपाय- 11 या 21 शुक्रवार का व्रत रखें अथवा मां लक्ष्मी की पूजा करें।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोग सतर्क रहें, अतीत के राज खुलने का डर है। प्रेम की गली में नए लोगों की एंट्री होगी और जो पहले से रिलेशन में हैं, उन पर प्यार का जादू चलेगा।
उपाय- शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही, चावल या सफेद मिठाई का दान करें।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर के परिवार से मुलाकात का योग है लेकिन भावनाओं पर काबू रखें वरना परेशानी बढ़ सकती है। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनके लिए आज का दिन प्रेम के मामले में बहुत भाग्यशाली रहने वाला है।
उपाय- भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करें।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आपका साथी आज आपको खुश करने के लिए कुछ खास एक्टिविटी प्लान कर सकता है। हालांकि, सिंगल्स को शादी से पहले के संबंधों को लेकर सावधान रहना चाहिए ताकि किसी मुसीबत में न पड़ें।
उपाय- पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध मिश्रित जल से अर्घ्य दें।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) अपने स्वभाव में कड़वाहट न आने दें, मधुरता बनाए रखें। सिंगल लोग फिलहाल शादी की चिंता छोड़कर खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे।
उपाय- काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। गुलाबी, सफेद या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) अपने भविष्य की योजनाएं साथ मिलकर बनाएं ताकि लव लाइफ हमेशा महकती रहे। सिंगल लोग धीरज रखें और सच्चे प्रेमी की तरह अपने क्रश की 'हां' का इंतजार करें।
उपाय- शुक्र देव के मंत्र "ॐ शुं शुक्राय नमः" का 108 बार जाप करें।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आपसी समझ से रिश्तों की अनबन खत्म होगी। सिंगल्स और क्रश के बीच बढ़ती शारीरिक नजदीकियां उनके संबंध को और मजबूती प्रदान करेंगी।
उपाय- साफ-सुथरे रहें और अच्छी सुगंध या इत्र का प्रयोग करें।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। वहीं सिंगल्स के मन में अभी भी अपने एक्स की यादें बसी रहेंगी, जिससे वे किसी और के बारे में सोच नहीं पाएंगे।
उपाय- बेडरूम में दक्षिण-पश्चिम दिशा में मोरपंख रखें
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) रिश्तों में दूरियों को जगह न दें और साथी के लिए समय निकालें। आज क्रश और सिंगल लोग अपनी पसंद-नापसंद एक-दूसरे से खुलकर साझा करेंगे।
उपाय- राधा-कृष्ण की संयुक्त तस्वीर या मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्हें मिश्री का भोग लगाएं।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) काम के दौरान पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। सिंगल लोगों की बातचीत भले ही कम हो, लेकिन आंखों ही आंखों में प्यार का इजहार होगा।
उपाय- अपने बैडरुम में राधा-कृष्ण की पेंटिंग लगाएं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज रोमांस का भरपूर आनंद लेंगे और एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। सिंगल्स के लिए आज एक शानदार डेटिंग का अनुभव लव लाइफ की शुरुआत कर सकता है, जो आगे चलकर शादी में बदल सकता है।
उपाय- किसी विशेषज्ञ की सलाह पर ओपल या हीरा रत्न धारण करें।