लव राशिफल 18 नवंबर- तुझे प्यार से देखने वाला, तुझे अपना समझने वाला, एक दिल है, मेरा दिल है

Edited By Updated: 18 Nov, 2026 01:14 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी आपको रिचार्ज करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे लेकिन असफल रहेंगे।

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी आपको रिचार्ज करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे लेकिन असफल रहेंगे। स्वभाव में मधुरता लेकर आएं। क्रश का दीवानापन सिंगल पर हावी हो सकता है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज अपने खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाएंगे। साथी का बदला रुप तन और मन को खुशी देगा। सिंगल क्रश की बातों से बोर होंगे, नए साथी की खोज करेंगे। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी का आपकी लो परफॉर्मेंस को लेकर दिया गया लेक्चर हीन भावना से ग्रस्त करेगा। सिंगल दुनिया को भुलाकर बस अपने क्रश को इंप्रेस करने की चाहत रखेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) लव लाइफ को रोमांचक बनाने के लिए रोमांटिक ट्रिप का प्लान करेंगे। सिंगल क्रश की चाहत प्राप्त करने के लिए परेशान होंगे लेकिन खूबसूरत सरप्राइज खुद चलकर आएगा।  

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज अपने हमदम को अपनी बांहों से अलग करने का मन नहीं होगा। उनके प्यार भरे स्पर्श का रूमानी एहसास रोमांस की आग को भड़काएगा। सिंगल किसी मित्र के लिए कुछ खास महसूस करेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी के किसी फैसले से नाराजगी होगी लेकिन उनकी खुशी के लिए फैसले में शामिल होना पड़ेगा। बहस करके माहौल को खराब न करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) हर बार पार्टनर से ही झुकने की अपेक्षा करना गलत है। खुद में थोड़ा बदलाव लाएं, सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। रिश्ता भी बेहतर होगा और सकारात्मकता आएगी।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज लव लाइफ से ब्रेक लेकर अपने पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग करेंगे। साथी के साथ तारों की छांव में बैठकर पुरानी रोमांटिक बातों को याद कर खुशियां बांटेंगे। सिंगल का अपने पहले प्यार से मिलन होगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी का सर्पोटिव रुख रोमांटिक एक्टिविटीज को बल देगा। सिंगल को फील होगा किसी को पसंद करना ही काफी नहीं होता, दूसरी तरफ से भी प्रॉपर रिस्पांस मिलना चाहिए।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपका रिश्ता नाजुक रह सकता है, अहम की भावना रिश्ते में न आने दें। सिंगल को अतीत में हुई गलतियों पर पछतावा होगा और समझ आएगा कोई भी रिश्ता अकेले का नहीं होता।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी की चुहलबाजी तन और मन को गुदगुदा देगी। सिंगल को क्रश के दिल व जीवन में अपनी जगह बनाने के लिए थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत होगी।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी ख़रीददारी के लिए ले जाएंगे, बहुत सारी मनपसंद वस्तुओं को खरीदने का मौका मिलेगा। सारा दिन खुशियों भरा रहेगा। रात को पार्टनर से सरप्राइज भी मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!