घर में मां काली की तस्वीर लगाने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें सही दिशा और वास्तु से जुड़े नियम

Edited By Updated: 22 Nov, 2026 10:32 AM

maa kali photo at home vastu rules

सनातन धर्म में मां काली को शक्ति, साहस और बुरी शक्तियों का नाश करने वाली देवी माना जाता है। भक्तों विश्वास है कि मां कालीकी सच्चे मन में पूजा करने से जीवन से भय, नकारात्मकता और परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

Maa Kali Photo At Home Vastu Rules : सनातन धर्म में मां काली को शक्ति, साहस और बुरी शक्तियों का नाश करने वाली देवी माना जाता है। भक्तों विश्वास है कि मां कालीकी सच्चे मन में पूजा करने से जीवन से भय, नकारात्मकता और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। यही वजह है कि कई लोग अपने घर के मंदिर या पूजा स्थल पर मां काली की तस्वीर लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने की दिशा और स्थान का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि घर में मां काली की तस्वीर लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। गलत स्थानपर तस्वीर लगाने से बचने और पूजा स्थल को साफ-सुथरा रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी घर में मां काली की तस्वीर लगाने जा रहे हैं, तो इससे जुड़ी वास्तु नियम जरूर जान लें। 

Maa Kali Photo At Home Vastu Rules

घर में मां काली की तस्वीर लगाने की सही दिशा कौन सी है?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, मां काली की तस्वीर लगाने के लिए घर का दक्षिण दिशा वाला हिस्सा शुभ माना जाता है। धार्मिक परंपराओं में दक्षिण दिशा का संबंध मां काली और उनकी शक्ति से भी जोड़ा जाता है। हालांकि, तस्वीर लगाते समय घर के पूजा स्थल और अपनी पारिवारिक परंपराओं का भी ध्यान रखना चाहिए। कुछ मान्यताओं के अनुसार, पूजा स्थल में देवी की तस्वीर इस तरह लगानी चाहिए कि भक्त पूजा करते समय श्रद्धा और एकाग्रता के साथ उनका ध्यान कर सकें।

मां काली की तस्वीर लगाते समय इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान

साफ और पवित्र स्थान पर लगाएं तस्वीर
मां काली की तस्वीर हमेशा घर के ऐसे स्थान पर लगाएं जहां साफ-सफाई बनी रहती हो। तस्वीर को धूल-मिट्टी से बचाकर रखें और उसके आसपास बेकार सामान इकट्ठा न होने दें। पूजा स्थल की पवित्रता बनाए रखना बेहद जरूरी माना जाता है।

Maa Kali Photo At Home Vastu Rules

बेडरूम में लगाने से बचें
वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने के लिए पूजा घर सबसे उपयुक्त स्थान माना जाता है। इसलिए मां काली की तस्वीर को बेडरूम में लगाने से बचना चाहिए। घर में अलग पूजा स्थल हो तो वहां तस्वीर स्थापित करना बेहतर माना जाता है।

तस्वीर के सामने रखें स्वच्छता का ध्यान
मां काली की तस्वीर के आसपास गंदगी, जूते-चप्पल या अनुपयोगी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। पूजा के समय दीपक जलाएं और श्रद्धापूर्वक फूल अर्पित करें। इससे पूजा स्थल का वातावरण शांत और पवित्र बना रहता है।

उग्र स्वरूप वाली तस्वीर चुनते समय बरतें सावधानी
मां काली के कई स्वरूपों की पूजा की जाती है। कुछ तस्वीरों में माता का शांत और सौम्य रूप दिखाई देता है, जबकि कुछ में उनका उग्र स्वरूप होता है। घर में तस्वीर लगाने से पहले अपनी पूजा परंपरा और श्रद्धा के अनुसार स्वरूप का चुनाव करें। विशेष तांत्रिक साधना से जुड़ी तस्वीरों को बिना जानकारी के स्थापित करने से बचें।

Maa Kali Photo At Home Vastu Rules

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!