Maa Vaishno Devi Dham: अब तक 73 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Oct, 2023 08:06 AM

maa vaishno devi dham

श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या हर महीने बढ़ती जा रही है। इस साल सितंबर तक 73 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गर्भगृह

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (वार्ता): श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या हर महीने बढ़ती जा रही है। इस साल सितंबर तक 73 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गर्भगृह में दर्शन किए। उम्मीद है कि इस साल यात्रा का आंकड़ा एक करोड़ के करीब हो सकता है। 

अधिकारी ने कहा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए उन्नत सुविधाएं जोड़कर उन्हें प्रोत्साहित कर रहा है। इस वर्ष के पहले 9 महीनों में सितम्बर तक 73,25,298 भक्तों ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए जबकि 2022 में इसी अवधि तक 72,10,139 भक्तों ने दर्शन किए थे जिससे 1,15,159 तीर्थयात्रियों की वृद्धि हुई है। वहीं श्राइन बोर्ड ने मां वैष्णो देवी के भवन की ओर जाने वाले 5 स्थानों पर कियोस्क स्थापित करके प्राकृतिक गुफा के माध्यम से आभासी दर्शन की शुरूआत की है जो तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एक और ऐतिहासिक कदम है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!