महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं हरलीन देओल और ईशा कोप्पिकर, बाबा के दरबार में दिखीं भक्तिभाव में लीन

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 12:46 PM

mahakaleshwar temple celebrity visits 2026

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान क्रिकेटर हरलीन देओल और फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। दोनों करीब सुबह 4 बजे मंदिर पहुंचीं और लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती...

Mahakaleshwar Temple Celebrity Visits 2026 : उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान क्रिकेटर हरलीन देओल और फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। दोनों करीब सुबह 4 बजे मंदिर पहुंचीं और लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में शामिल हुईं।

भस्म आरती के दौरान हरलीन देओल और ईशा कोप्पिकर पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं। दोनों ने हाथ जोड़कर भगवान महाकाल का नमन किया और महाकाल का जाप किया। आरती के दौरान मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण दोनों को भावविभोर करता नजर आया। भस्म आरती संपन्न होने के बाद दोनों ने महाकाल की देहरी से भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पुजारियों के माध्यम से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से दोनों अतिथियों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल ने बताया कि वह तीसरी बार महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी जब-जब महाकाल का बुलावा आएगा, वह दर्शन के लिए आती रहेंगी। वहीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने महाकाल के दर्शन को बेहद भावुक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि दर्शन के बाद उनके पास अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। ईशा ने मंदिर में दर्शन की व्यवस्था और व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

-विशाल ठाकुर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!