महाकाल भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रोज मिलेगा निःशुल्क प्रसाद

Edited By Updated: 02 Oct, 2026 12:24 PM

mahakaleshwar temple free prasad ujjain

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक नई और महत्वपूर्ण व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।

उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक नई और महत्वपूर्ण व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। मंदिर के इतिहास में पहली बार आम श्रद्धालुओं को प्रतिदिन निःशुल्क प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस नई व्यवस्था का शुभारंभ शुक्रवार से किया जा रहा है।

मंदिर समिति की उप प्रशासक सिम्मी यादव के मुताबिक, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में लगातार विस्तार और नए नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब दर्शन के बाद भक्तों को बाबा महाकाल का प्रसाद भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रसाद वितरण के लिए मंदिर परिसर में दो प्रमुख निकास द्वारों पर विशेष व्यवस्था की गई है। दर्शन के बाद बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं को पैकेट में सूखा प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस प्रसाद में चने, चिरौंजी और रेवड़ी शामिल होंगे। पैकेटबंद होने के कारण श्रद्धालु इसे आसानी से अपने साथ भी ले जा सकेंगे।

मंदिर समिति के अनुसार, प्रसाद वितरण प्रतिदिन सुबह की पूजा-अर्चना के बाद शुरू होगा। भगवान महाकालेश्वर को विधिवत नैवेद्य और भोग अर्पित किए जाने के बाद ही प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। मंदिर समिति की इस पहल से दूर-दराज से आने वाले भक्तों को दर्शन के साथ बाबा महाकाल का प्रसाद भी सहज रूप से मिल सकेगा। समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ऐसे नवाचार आगे भी जारी रहेंगे।

- विशाल ठाकुर, उज्जैन
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!