शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 945 अंक लुढ़का, निफ्टी 25,506 के स्तर पर कर रहा कारोबार

Edited By Updated: 23 Nov, 2026 12:02 PM

stock market decline bse plunges 652 points nifty drops 210 points

वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली और लगातार दो दिन की तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 945.59 अंक टूटकर 82,974.12 पर आ गया। इसी...

मुंबईः वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली और लगातार दो दिन की तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 945.59 अंक टूटकर 82,974.12 पर आ गया। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 294.15 अंक गिरकर 25,506.45 पर कारोबार कर रहा। 

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और इंटरग्लोब एविएशन में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी रही। 

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.5 प्रतिशत टूट गया। चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक भी लाल निशान में था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत गिरकर 92.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 10,308.42 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 2,327.26 अंक या 2.85 प्रतिशत उछला था और निफ्टी में 656.3 अंक या 2.61 प्रतिशत की तेजी आई थी। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!