Market Astrology (11 नवम्बर से 17 नवम्बर तक) :  आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 11 Nov, 2026 11:08 AM

market astrology

Market Astrology:  आलोच्य सप्ताह (11 नवम्बर से 17 नवम्बर तक) के दौरान सितारों की पोजीशन में काफी अदला-बदली हो रही है। बुध पूर्व में उदय होता है, मंगल राशि परिवर्तन करता है, बुध, शुक्र दोनों मार्गी होते हैं तथा सूर्य राशि बदलता है। मंगल तथा सूर्य...

Market Astrology:  आलोच्य सप्ताह (11 नवम्बर से 17 नवम्बर तक) के दौरान सितारों की पोजीशन में काफी अदला-बदली हो रही है। बुध पूर्व में उदय होता है, मंगल राशि परिवर्तन करता है, बुध, शुक्र दोनों मार्गी होते हैं तथा सूर्य राशि बदलता है। मंगल तथा सूर्य राशि बदलकर क्रमश: सिंह तथा वृश्चिक राशि पर प्रवेश करते हैं। चूंकि आलोच्य सप्ताह में सितारों की पोजीशन में 5 तबदीलियां होती हैं, इसलिए यह सप्ताह बड़ी उठापटक वाला तथा बड़ा इंपोटैंट होगा। मार्कीट को देख-परख कर काम करने वाले लाभान्वित रहेंगे।

आलोच्य सप्ताह में 11, 13, 16 तथा 17 नवम्बर की तारीखें खास ध्यान देने वाली होंगी जो मार्कीटें जल्द बंद हो जाती हैं, उनमें उपरोक्त तारीखों को एक तरफा झटका आएगा, किंतु जो मार्कीट देर रात तक चलती हैं उनमें एक तरफा झटका 11 तारीख को, 12 तारीख को रात 8 बजे के बाद, 13 तारीख रात 9 बजे के बाद तथा 16 नवम्बर खुलते बाजार तथा शाम 7.30 बजे के बाद आने की आशा होगी।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में तथा सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य धातुओं, बहुमूल्य पत्थरों तथा मैटल्स आदि में 11 नवम्बर को जोरदार हलचल, 12 तारीख रात 8 बजे के बाद रेटों में उछाल नजर आता है। फिर 13 तारीख रात नौ-सवा नौ बजे के बाद एकतरफा झटका संभावित है। 14-15 नवम्बर को मार्कीट में छुट्टी, 16 नवम्बर को खुलते ही बाजार एक तरफ चलेगा, फिर 16 नवम्बर को ही शाम पौने आठ बजे के बाद जो रुख बना, वह 17 नवम्बर को भी बना रहेगा। कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े एवं यार्न इत्यादि में चूंकि जोरदार उथल-पुथल संभावित है, इसलिए संभल-संभाल कर काम करना ठीक रहेगा।

शेयर मार्कीट में 11, 13, 16 तथा 17 नवम्बर खास दिन। तेजी मंदी लगा कर काम करने वाले लाभान्वित रहेंगे क्योंकि उपरोक्त तारीखों को मार्कीट एक न एक तरफ जोर के साथ चलेगी। गुड़, खांड, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं में 13 तारीख वाला रुख 14 को रहेगा। वैसे 11, 16, 17 तारीखों को मार्कीट पर नजर रखें।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में चूंकि रेट अप एंड डाऊन (ऊपर नीचे) होते रहेंगे, इसलिए पक्का काम करने से बचना चाहिए। हाजिर मार्कीट में लवाल तथा बिकवाल दोनों दिखेंगे मगर काम करने से दोनों ही बचेंगे इसलिए मार्कीट में सुस्ती-सी बनी रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!