Weekly Tarot Horoscope (09.11.2026 से 15.11.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 07 Nov, 2026 02:19 PM

weekly tarot horoscope

मेष- आपकी योजनाएं कारोबार में बढ़िया लाभ प्रदान करेंगी। प्राइवेट नौकरी वालों को कोई भी उपलब्धि मिल सकती है। छात्रों के मन में विभिन्न विषयों को

मेष- आपकी योजनाएं कारोबार में बढ़िया लाभ प्रदान करेंगी। प्राइवेट नौकरी वालों को कोई भी उपलब्धि मिल सकती है। छात्रों के मन में विभिन्न विषयों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रहेगी। खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

वृष- मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बहुत फ्रेश महसूस करेंगे। व्यापार में कोई जरुरी डील में रूकावट का सामना करना पड़ेगा। संतान के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। घर-परिवार में खुशियां बरकरार रहेंगी।
उपाय- जरूरतमंदों को अन्न दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

मिथुन- कोई ऐसी खबर सुनने को मिलेगी जिससे मन बहुत प्रसन्न रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने से मन बहुत खुश रहेगा। संतान के करियर के लिए कोई बड़ा कदम उठाएंगे। घरवालों के साथ बाहर लंच या डिनर का प्लान बनाएंगे।
उपाय- विष्णु मंदिर जाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

कर्क- खरीदारी करने के लिए यह समय बहुत ही बेहतरीन है। बैंक से जुड़े लोगों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मलित होने का मौका मिलेगा। कोई भी नई योजना लागू करने से पहले घरवालों से सलाह अवश्य करें।
उपाय- घर के साउथ-ईस्ट कोने में गुलाबी या संतरी रंग की मोमबत्ती जलाएं।
शुभ रंग- पीच
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

सिंह- इस हफ्ते आय तो होगी लेकिन इसके साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास आपको ऊंचाइयों तक ले जाएगा। युवा वर्ग अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। छात्र विभिन्न तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

कन्या- ये वीक नौकरीपेशा वालों के लिए बहुत फलदायक रहने वाला है। व्यापार से जुड़ी कोई दिलचस्प खबर सुनने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए ट्रिप पर जाएंगे। युवाओं को अपने करियर के लिए कोई बड़ा कदम उठाना पड़ेगा।
उपाय- शिवलिंग की सफेद चंदन के साथ पूजा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

तुला- लेन-देन के मामले में वीक बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है। सामाजिक कामों की तरफ रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। युवा वर्ग को अपने भविष्य के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- इस वीक आय बढ़ने से मन ख़ुशी से झूम उठेगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए सप्ताह बेहद खास है। बेवजह धन उधार लेने से बचें। सेहत को लेकर चल रही परेशानी भी सही हो जाएगी। छात्र अपने पढ़ाई से जुड़े कामों में लगे रहेंगे।
उपाय- प्रतिदिन केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

धनु- इस सप्ताह कोई आपके भरोसे का फायदा उठा सकता है, ध्यान रखें। ऑफिस में काम करते समय अनुशासन का बहुत ध्यान रखें। भाई-बहनों के साथ मनोरंजन भरा समय बिताएंगे। बेवजह का गुस्सा आपको परेशानी में डाल सकता है।
उपाय- भगवान शिव के मंत्रों का रुद्राक्ष की माला से जप करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

मकर- शेयर मार्किट में किया गया निवेश आपको मनचाहा फल प्रदान करेगा। नए संपर्कों से मिलकर मुनाफा प्राप्त होगा। छात्र अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज न करें। युवा वर्ग भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत की दृष्टि से समय सही नहीं है।   
उपाय- सूर्य देवता की साधना करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

कुंभ- व्यापार के दृष्टिकोण से वीक बहुत शानदार है। भूमि या वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो जाएगी। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। अगर कोई वस्तु खो गई थी तो वो वापिस मिलने की सम्भावना है। आंखों में जलन रहेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

मीन-  ये वीक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। सरकारी नौकरी के चाहवानों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी संपत्ति में निवेश करने का प्लान बनाएंगे। युवाओं का आत्मविश्वास पहले से ज्यादा बढ़ेगा। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर में तिलक लगाएं।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!