Saturn Effects on Aries in 2024: साल 2024 में मेष राशि पर शनि का प्रभाव

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Jul, 2023 09:17 AM

आज बात करेंगे 2024 में शनिदेव आपके लिए क्या फल लेकर आएंगे ? सबसे पहले बताएंगे कि शनि मेष राशि के लिए क्या फल

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturn Effects on Aries: आज बात करेंगे 2024 में शनिदेव आपके लिए क्या फल लेकर आएंगे ? सबसे पहले बताएंगे कि शनि मेष राशि के लिए क्या फल देंगे ? शनि आपकी कुंडली में 1 जनवरी 2024 को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि का 2024 में राशि परिवर्तन नहीं हो रहा है। ये 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे और पूरा साल ग्यारहवें भाव में रहेंगे। ग्यारहवें भाव का शनि का गोचर शुभ होता है। शनि आपके लिए शुभ फलदायक होंगे। खासतौर पर दशा शनि की चल रही है तो शनि न सिर्फ कर्म के कारक ग्रह हैं बल्कि इसके स्वामी भी हैं और आय भाव के स्वामी भी हैं। साल की शुरुआत में ये राहु के नक्षत्र में रहेंगे। राहु का नक्षत्र शतभिषा है। शनि आपको थोड़ा धार्मिक भी कर सकते हैं। शनि समय के कारक हैं।

आपकी राशि के ऊपर शनि की दृष्टि रहेगी। यहां पर आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी कि किसी भी बात को लेकर जिद न करें। चंद्रमा को शनि जब देखते हैं तो सामान्य तौर पर आपको थोड़ा सा जिद्दी बना देते हैं। इसको थोड़ा अवॉयड करने की कोशिश करें। पैसे के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। मेष राशि की जो महिलाएं 2024 में प्रेग्नेंट होंगी। उन्हें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना है। जिनकी संतान का योग नहीं है, उनके घर संतान का योग बनेगा। गुरु के प्रभाव से सिंगल लोगों के लिए शादी के रास्ते खुलेंगे।

शनि की अष्टम भाव के ऊपर दृष्टि पड़ेगी। अष्टम भाव से अचानक नुकसान और लाभ देखा जाता है। यदि आपका काम रिसर्च से जुड़ा हुआ है तो निश्चित तौर पर आपको इसका फायदा होगा। यदि आप कोई ऐसा काम करते हैं, जिसमें दुर्घटना होने के योग बनते हैं तो उसमें सावधान रहने की जरूरत है। चोट लगने की सम्भावना है। 2024 में 15 जून के आस-पास शनि वक्री भी हो सकते हैं। 2024 में शनि दो ही नक्षत्रों में रहेंगे एक शतभिषा नक्षत्र में और पूर्वभाद्र नक्षत्र में।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728  

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!