मंगल की राशि में आ रहे हैं ग्रहों के राजकुमार इन राशियों का चमकेगा भाग्य, अब 10 मई से दिखेगा बुध का जलवा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 May, 2024 12:55 PM

अब बुध ग्रह का जलवा 10 मई से देखने को मिलेगा। 10 में को शाम 6:44 बजे बुध ग्रह राशि परिवर्तन करके मंगल की मेष राशि में आ जाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अब बुध ग्रह का जलवा 10 मई से देखने को मिलेगा। 10 में को शाम 6:44 बजे बुध ग्रह राशि परिवर्तन करके मंगल की मेष राशि में आ जाएंगे। बुध ग्रह को हमारे नव ग्रहों में राजकुमार कहा जाता है जबकि मंगल को हमारे नवग्रह में सेनापति का दर्जा हासिल है। अब राजकुमार सेनापति के घर में आ रहे हैं तो बहुत ही पावरफुल हो जाएंगे।

PunjabKesari Budh transit

बुध ग्रह को हमारी बुद्धि विवेक वाणी का प्रतीक माना जाता है। जिनकी कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है, वह बहुत अच्छे बिजनेसमैन होते हैं और बहुत शानदार वक्ता भी होते हैं। बुध से प्रभावित लोग मानसिक रुप से बहुत फर्टाइल यानी तेज दिमाग वाले होते हैं। इनके पास गजब की तर्क शक्ति होती है। ऐसे लोगों की कम्युनिकेशन स्किल बहुत गजब की होती है और अपनी वाणी से, अपनी तर्क शक्ति से, अपने विचारों से यह दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहते हैं। जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, वह अच्छे अध्यापक होते हैं। अच्छे वक्ता होते हैं। अच्छे वकील होते हैं। अच्छे जज होते हैं और अच्छे बिजनेसमैन भी होते हैं क्योंकि बुद्ध को बिजनेस का कारक भी माना जाता है। अब 10 मई को बुध ग्रह के मंगल की मेष राशि में आने से कई राशियों पर उनकी कृपा बरसने वाली है। किन राशियों की लव लाइफ बेहतर होगी। किन राशियों का कैरियर चमकेगा, किन राशियों की विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी और किन राशि वालों को नौकरी का इंतजार खत्म होगा।

पहली राशि मेष राशि है। बुध ग्रह मेष राशि वालों के लिए तीसरे भाव और 6ठें भाव के स्वामी ग्रह हैं और उनके मेष राशि में आने से मेष राशि वालों को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी। नए काम में सफलता प्राप्त होगी और अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। मेष राशि वालों को रोज गौमाता को हरा चारा खिलाना चाहिए।

दूसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत फायदेमंद रहने वाला है। करियर चमकेगा और आपका टैलेंट निखर कर सामने आएगा। आप की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बुद्धि का इस्तेमाल करके धन कमाने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से दोस्ती होगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बुध देव को प्रसन्न करने के लिए कर्क राशि वाले लोगों को बीमार लोगों को दवा वितरित करना चाहिए।

PunjabKesari Budh transit

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि वालों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत शानदार रहने वाला है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ये समय काफी अच्छा है। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे। आपका रूझान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। करियर के लिए बनाई गई योजनाओं को सफलता मिलेगी। आपके काम की तारीफ होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और कमाई के नए सोर्स भी बनेंगे।

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा और जीवन में सुख-शांति आएगी। आप घर बदलने या फिर नए घर का निर्माण करने की सोच रहे हैं तो इस दिशा में आप आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में इजाफा होगा और आप का रुतबा भी बढ़ेगा।

पांचवी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वाले अपने लक्ष्य की तरफ अपना फोकस करेंगे और कामयाबी भी हासिल करेंगे।  टेलीकम्यूनिकेशन, मार्केटिंग और पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी लाभदायक साबित होगा। पारिवारिक जीवन भी बढ़िया रहेगा। जीवन में चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होती चली जाएंगी। आपकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ेगी।

PunjabKesari Budh transit

छठी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि के छात्र जो लंबे वक्त से उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे, उन्हें इस दिशा में सफलता प्राप्त होगी। आध्यात्मिक कार्यों की तरफ विशेष रूप से आप आकर्षित होंगे। आप अपने जीवनसाथी, पार्टनर या फिर करीबी दोस्त के साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप इस समय अपनी कोई प्रॉपर्टी बेचने या रेंट पर देने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको काफी लाभ मिल सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!