Monthly Love Horoscope June: जून के महीने में इन राशियों की लव लाइफ रहेगी बेहद शानदार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 May, 2025 06:55 AM

monthly love horoscope june

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) यह महीना प्रेम के इम्तिहान का है। रिश्तों में जून आपके लिए थोड़ा भावुक रहेगा। मन में शक या जलन पनप सकती है लेकिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) यह महीना प्रेम के इम्तिहान का है। रिश्तों में जून आपके लिए थोड़ा भावुक रहेगा। मन में शक या जलन पनप सकती है लेकिन अगर खुलकर बात करें तो सब कुछ सुलझ जाएगा।
सिंगल्स: किसी पुराने जान-पहचान वाले से प्रेम की शुरुआत हो सकती है।
मंत्र: मुझे भरोसा है, प्रेम में खुलापन ही असली शक्ति है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) गहराई से बंधे रिश्ते की पुनर्पुष्टि होगी। आपका रिश्ता परिपक्वता की ओर बढ़ रहा है। अब वक़्त है एक कदम आगे बढ़ाने का कमिटमेंट, शादी या लिव इन की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
सिंगल्स: आपकी शांति किसी को बहुत आकर्षक लग सकती है, कोई नया प्रस्ताव आ सकता है।
लव मंत्र: जो धीरे आता है, वो स्थायी होता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) बातों में उलझन नहीं, समाधान तलाशें तभी सुखद संबंधों का निर्वाह करेंगे। आपके दिल की बात अगर शब्दों में नहीं ढल रही, तो प्रेम उलझ सकता है। ध्यान दें कि मैं ठीक हूं कहना, हर बार सही नहीं होता।
सिंगल्स: इंस्टाग्राम/सोशल मीडिया से प्रेम की शुरुआत हो सकती है लेकिन गहराई जरूरी होगी।
लव मंत्र: मैं सुनने की कला सीख रहा हूं, ताकि समझ बढ़े।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) पुरानी यादें नई सीख देंगी। भूतकाल से जुड़ी कोई बात जून में फिर सामने आ सकती है, चाहे वह व्यक्ति हो या अहसास। उसे स्वीकार करें लेकिन उसमें उलझें नहीं।
सिंगल्स: किसी के साथ इमोशनल बॉन्ड बनने वाला है दिखावे से दूर रहें।
लव मंत्र: हर बीता पल, प्रेम के नए अर्थ सिखाता है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम में पुनर्जन्म हो सकता है। आपने जो खोया, उसे अब समझ पा रहे हैं। जून में प्रेम आपके जीवन में नए रूप में लौट सकता है शायद वही व्यक्ति या वही एहसास किसी नए रूप में।
सिंगल्स: कविताएं, संगीत या कोई कला प्रेम की ओर ले जा सकती है।
लव मंत्र: हर टूटन के बाद प्रेम फिर से जन्म लेता है अब और सच्चा होकर।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्यार में इगो नहीं, बराबरी चाहिए। तभी बात बनेगी। आप बहुत कुछ करते हैं अपने साथी के लिए लेकिन अगर उम्मीद रहती है कि सब वैसा ही लौटे तो असंतुलन होगा। जून में संतुलन सीखें।
सिंगल्स: आपका आत्मविश्वास किसी को आपकी ओर खींचेगा पर अंह न बने।
लव मंत्र: सच्चा प्रेम बराबरी चाहता है, न की ऊंचाई। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) साथी की प्रेम भरी भावनाओं को बुद्धि से नहीं, सहानुभूति से समझे। कभी-कभी आप ज़रूरत से ज़्यादा दूर रह जाते हैं भावनात्मक रूप से। जून में किसी का दिल जीतना है, तो भावनाएं महसूस करें। विश्लेषण न करें।
सिंगल्स: कोई पुराना परिचित अचानक नया रंग ले सकता है।
लव मंत्र: मैं अपनी भावनाओं से नहीं डरता मैं उन्हें अपनाता हूं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस जून के महीने में आपकी चुप्पी साथी से दूरी का कारण बन सकती है। आपका विश्लेषण बहुत सही होता है, पर जून में भावनाएं विश्लेषण से नहीं, एहसास से समझें। अगर कुछ खटक रहा है, तो शेयर करें।
सिंगल्स: मन में कोई है पर कह नहीं पा रहे ? दिल की बात कहने के लिए महीने का दूसरा हफ्ता अनुकूल है।
लव मंत्र: जब मैं खोलता हूं दिल, तब सच्चा रिश्ता बनता है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) अब काफी समय बीत चुका आगे बढ़ना है या रुकना है, इस पर जून में निर्णय लेना होगा। आप ठान लें, तो भावनाएं भी स्थिर हो जाती हैं। रोमांस के लिए भरपूर समय मिलेगा।
सिंगल्स: कार्यस्थल या प्रोफेशनल ज़ोन में कोई दिलचस्प व्यक्ति सामने आ सकता है।
लव मंत्र: प्रेम तब टिकता है जब निर्णय दिल और दिमाग दोनों से हो।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम में संतुलन नहीं, समर्पण चाहिए। इस बार रिश्ता आपको ऐसा सीख देगा जो किताबों में नहीं मिलता। किसी छोटे मुद्दे से मनमुटाव हो सकता है बात करने से हल निकलेगा।
सिंगल्स: कोई अगला रिश्ता आने से पहले पिछले को पूरी तरह विदा करना जरूरी होगा।
लव मंत्र: मैं खुद को पूरी तरह महसूस करता हूं, फिर तुम्हें स्वीकार करता हूं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) स्वतंत्रता में भी जुड़ाव होता है। जून में आप स्पेस चाहेंगे और वही स्पेस रिश्ते को मज़बूत भी बनाएगा। बस ये स्पष्ट करें कि दूरी का अर्थ दूरी नहीं है। दिल को दिल की राह रहेगी।
सिंगल्स: किसी दोस्त से बातचीत धीरे-धीरे रोमांस में बदल सकती है।
लव मंत्र: मेरा आत्म स्पेस ही मेरा प्रेम क्षेत्र है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) जून में आप खुद भी नहीं जान पाएंगे कि आप क्या चाहते हैं। ये समय है अंतरमन से जुड़ने का। संबंधों में रहस्य कम करें, संवाद बढ़ाएं ताकि दिल की दिल से बात हो सके।
सिंगल्स: आकर्षण से शुरुआत होगी लेकिन गहराई बनाए बिना खो सकता है।
लव मंत्र: मैं जिस प्रेम को छिपाता हूं, वही मुझे दूर करता है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!