भाजपा सरकार ने दिल्ली में पूर्वांचल समाज की आस्था और छठ महापर्व को दिया सम्मान: नितिन नबीन

Edited By Updated: 13 Nov, 2026 07:55 AM

nitin nabin statement chhath puja

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्रीय राजधानी में मुनक नहर के दोनों किनारों पर बनाए गए 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का वीरवार को उद्घाटन किया।

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्रीय राजधानी में मुनक नहर के दोनों किनारों पर बनाए गए 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट का वीरवार को उद्घाटन किया। उनके साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, मंत्री प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा आदि मौजूद रहे। शालीमार बाग में सिंगलपुर रोड पर प्रेम बाड़ी पुल के पास आयोजित कार्यक्रम में नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली में पूर्वांचल समाज की आस्था और छठ महापर्व को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि यह घाट दिल्ली के पूर्वांचली समाज के लिए बड़ी सौगात है। वर्षों पुरानी लंबित मांग को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार छठ का आयोजन पिछले वर्ष से भी अधिक भव्य और दिव्य होगा। मुनक नहर का यह क्षेत्र वर्षों से उपेक्षित था और यहां छठ व्रतियों के लिए बेहतर सुविधाओं से युक्त घाट विकसित करने की लंबे समय से प्रतीक्षा की जा रही थी। पिछली सरकारों ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कभी गंदगी, मलबे और झाड़ियों से घिरी रहने वाली नहर को नया जीवन देने के लिए सरकार ने व्यापक सफाई अभियान चलाया। घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘चेंजिंग रूम’, शौचालय, टेंट व्यवस्था और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की गई है तथा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आस्था को भव्य स्वरूप मिला है। उन्होंने कहा कि यह छठ घाट दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगा। 

मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि पूर्वांचली समाज ने दिल्ली के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में छठ महापर्व पर व्रत करने वाली माताओं और बहनों को यह अधिकार है कि वे पूरे सम्मान और गरिमा के साथ छठी मैया को अर्घ्य अर्पित कर सकें। उल्लेखनीय है कि लगभग 115.29 करोड़ रुपए की लागत से मुनक नहर के दोनों तरफ लगभग 11 किमी लंबे हिस्से का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें छठ घाट निर्माण, दोनों किनारों पर सर्विस रोड, पुलों का निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण तथा नहर के सौंदर्यीकरण सहित कुल सात प्रमुख विकास कार्य शामिल हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!