Edited By Lata,Updated: 13 Nov, 2019 12:25 PM
आज के समय में लोग अपना हर काम शुरू करने से पहले ज्योतिष सलाह जरूर लेते हैं। ताकि उनका हर काम अच्छे
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज के समय में लोग अपना हर काम शुरू करने से पहले ज्योतिष सलाह जरूर लेते हैं। ताकि उनका हर काम अच्छे से पूरा हो सके। इसी तरह ज्योतिष में हाथों की लकीरों को पढ़कर लोगों का भविष्य बताया जा सकता है। हथेली पर बनी रेखाएं व निशान ही लोगों का भविष्य बताते हैं। आज हम आपको हाथों पर बनी लकीरों के माध्यम से व्यक्ति के धनवान व सुख-सुविधा के बारे में बताएंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली में जहां बुध पर्वत या शनि पर्वत बना हुआ होता है वहां पर कोई तराजू का निशान बनने पर व्यक्ति को कभी भी पैसे की कमी महसूस नहीं होती। वह व्यक्ति अपने जीवन में खूब तरक्की और पैसा कमाता है।
हथेली पर शुक्र पर्वत का बहुत अधिक महत्व होता है। शुक्र पर्वत के अच्छा होने से व्यक्ति को सभी तरह की सुविधाएं और ऐशो-आराम मिलता है। अगर शुक्र पर्वत से निकलकर को कोई रेखा सीधे सूर्य पर्वत जा मिलती है तो बहुत शुभ और लकी मानी जाती है।
जब किसी की हथेली पर मणिबंध से निकलकर कोई रेखा एकदम स्पष्ट और सीध में शनि पर्वत पर जाकर मिलती हो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और सफल होता है। ऐसे लोग धनवान बनते हैं।
जिनकी हथेली पर अनामिका उंगली के पास से निकलकर कोई रेखा चंद्र पर्वत में जाकर मिलती हो। ये व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और धनी होते हैं। उनपर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
अगर मणिबंध जिसे भाग्य रेखा भी कहते हैं। वहां से कोई रेखा निकलते हुए शनि पर्वत पर जाने के अलावा बुध पर्वत से जाकर मिले तो यह निशाा बहुत ही भाग्यशाली लोगों के हथेलियों में होता है। ऐसे लोग सफल बिजनेसमैन बनते हैं।