रोमांटिक स्वभाव के मालिक होते हैं मीन राशि के जातक

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Apr, 2021 11:41 AM

pisces characteristics

इस राशि के लोग काफी रोमांटिक होते हैं और बिना स्वार्थ के किसी से रिश्ता निभाते हैं। ये लोगों पर जल्दी भरोसा करने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि लोग उनका फायदा उठा सकते हैं। ये अपने रिश्तों को लेकर काफी फिल्मी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pisces characteristics: इस राशि के लोग काफी रोमांटिक होते हैं और बिना स्वार्थ के किसी से रिश्ता निभाते हैं। ये लोगों पर जल्दी भरोसा करने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि लोग उनका फायदा उठा सकते हैं। ये अपने रिश्तों को लेकर काफी फिल्मी सोच भी रखते हैं इसलिए कई बार जब उनका सपना टूटता है तो काफी दुखी हो जाते हैं।

PunjabKesari Pisces characteristics

Personality Traits of Pisces: मीन राशि के लड़के एक भावनात्मक साथी साबित होते हैं। ये जिंदगी के हर तूफान में अपने साथी के साथ खड़े रहते हैं। हालांकि, इन्हें खुद की निजता में दखल नहीं पसंद होती। ये काफी कल्पनाशील और रचनात्मक होते हैं। साथी को दिए गए उपहारों में इनकी रचनात्मकता साफ झलकती है।

Meena rashi compatibility: कई ज्योतिषीयों ने यह निष्कर्ष भी निकाला है कि मीन राशि वाले मित्रपूर्ण व्यवहार के कारण अपने कार्यालय व पास-पड़ोस में अच्छी तरह से जाने जाते हैं। आप कभी अति मैत्रीपूर्ण व्यवहार नहीं करते हैं। बल्कि आपका व्यवहार बहुत नियंत्रित रहता है। ये आसानी से किसी के विचारों को पढ़ सकते हैं। अपनी ओर से उदार व संवेदनशील होते हैं और व्यर्थ का दिखावा व चालाकी को बिल्कुल नापसंद करते हैं। 

Meen rashi person nature: एक बार किसी पर भी भरोसा कर लें तो यह हमेशा के लिए होता है इसीलिए आप अपने मित्रों से अच्छा भावनात्मक संबंध बना लेते हैं। सौंदर्य और रोमांस की दुनिया में रहते हैं। कल्पनाशीलता बहुत प्रखर होती है। अधिकतर व्यक्ति लेखन और पाठन के शौकीन होते हैं। आपको नीला, सफेद और लाल रंग आकर्षित करते हैं।

PunjabKesari Pisces characteristics

Meena astrology: आपकी स्तरीय रुचि का प्रभाव आपके घर में देखने को मिलता है। आपका घर आपकी जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अपने धन को बहुत देखभाल कर खर्च करते हैं। आपके अभिन्न मित्र मुश्किल से एक या दो ही होते हैं जिनसे ये अपने दिल की सभी बातें कह सकते हैं। ये विश्वासघात के अलावा कुछ भी बर्दाश्त कर सकते हैं।

Meen rashi boy's nature: मीन राशि के लड़के भावुक हृदय वाले होते हैं। अपनी बात कहने से पहले दो बार सोचते हैं। आप जिंदगी के प्रति काफी लचीला दृष्टिकोण रखते हैं। कार्य क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए परिश्रम करते हैं। इनको बुद्धिमान और हंसमुख लड़कियां पसंद होती हैं लेकिन बहुत संकोचपूर्वक ही किसी लड़की से अपनी बात कह पाते हैं। पत्नी के रूप में सुघड़ गृहिणी को ही पसंद करते हैं। किंतु ये खुद घरेलू कार्यों में दखलअंदाजी नहीं करते हैं, न ही आप अपने व्यावसायिक कार्य में उसका दखल पसंद करते हैं। आपका वैवाहिक जीवन अन्य राशियों की अपेक्षा सर्वाधिक सुखमय रहता है।

Meen rashi girl's nature: मीन राशि की लड़कियां भावुक व चमकदार आंखों वाली होती हैं। ये आसानी से किसी से मित्रता नहीं करती हैं लेकिन एक बार उसकी बातों पर विश्वास हो जाए तो आप अपने दिल की बात भी उससे कह देती हैं। ये स्वभाव से कला प्रेमी होती हैं। बुद्धिमान व सभ्य व्यक्ति आपको आकर्षित करते हैं। आप शांतिपूर्वक उनकी बात सुन सकती हैं और आसानी से अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करती हैं। अपनी मित्रता और वैवाहिक जीवन में सुरक्षा व दृढ़ता रखना पसंद करती हैं। ये अपने पति के प्रति विश्वसनीय होती हैं और वैसा ही व्यवहार अपने पति से चाहती हैं। इनको ज्योतिष आदि से भी रुचि हो सकती है। नई-नई चीजें सीखने का शौक भी होता है।     

PunjabKesari Pisces characteristics

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!