Rainbow formed around the sun: सूर्य के चारों ओर बना इंद्रधनुष

Edited By Updated: 18 Nov, 2026 11:14 AM

rainbow formed around the sun

सूर्य के चारों ओर बना इंद्रधनुष। इस वायुमंडलीय घटना को सन-हेलो या सूर्य प्रभामंडल कहा जाता है। इसमें हल्का सात रंग का घेरा बनता है, जिसे 22 अंश हेलो भी कहा जाता है।

जोहान्सबर्ग: सूर्य के चारों ओर बना इंद्रधनुष। इस वायुमंडलीय घटना को सन-हेलो या सूर्य प्रभामंडल कहा जाता है। इसमें हल्का सात रंग का घेरा बनता है, जिसे 22 अंश हेलो भी कहा जाता है।

यह घटना तब होती है जब आसमान में बहुत अधिक ऊंचाई पर पतले और रेशमी सीरस या सिरोस्टेटस बादल छाए होते हैं। इन बादलों में पानी की बूंदें नहीं, बल्कि षटकोणीय आकार की बर्फ के बेहद छोटे क्रिस्टल होते हैं। जब सूर्य का प्रकाश इन क्रिस्टलों से होकर गुजरता है तो वे एक प्रिज्म का काम करते हैं। इस तरह सूर्य के चारों ओर अलग-अलग रंग बिखर जाते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!