Bhishma Panchak 2026: देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक भीष्म पंचक का महाव्रत, जानें सही तिथि, कथा और 5 दिनों के अचूक नियम

Edited By Updated: 18 Nov, 2026 02:37 PM

bhishma panchak 2026

Bhishma Panchak 2026: भीष्म पंचक 2026 कब से कब तक है? जानें देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले इस 5 दिवसीय महाव्रत की सटीक तिथि, पौराणिक कथा, पूजा विधि और नियम।

Bhishma Panchak 2026: कार्तिक मास को सनातन धर्म में सभी महीनों में सर्वश्रेष्ठ और पुण्यदायी माना गया है। इस पूरे पवित्र महीने का सबसे फलदायी और कल्याणकारी समय अंतिम 5 दिन होते हैं, जिन्हें शास्त्रों में 'भीष्म पंचक' या 'विष्णु पंचक' के नाम से जाना जाता है।

वर्ष 2026 में यह महाव्रत देवउठनी एकादशी (देवप्रबोधिनी एकादशी) से प्रारंभ होकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा। मान्यता है कि जो श्रद्धालु पूरे कार्तिक मास में स्नान-दान का नियम नहीं ले पाते, यदि वे केवल इन अंतिम 5 दिनों में संयम और भक्ति भाव से भीष्म पंचक का व्रत कर लें, तो उन्हें पूरे कार्तिक माह के फल की प्राप्ति होती है और जीवन के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।

PunjabKesari Bhishma Panchak 2026
भीष्म पंचक 2026: तिथि और पंचांग मुहूर्त (Date & Timings)
पंचांग गणना के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से पूर्णिमा तिथि तक भीष्म पंचक व्रत का विधान है। भीष्म पंचक व्रत 2026 का शुभारंभ 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवउठनी एकादशी के दिन होगा। इस दिन प्रातः 7 बजकर 16 मिनट पर एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। व्रत के पहले दिन भगवान विष्णु के जागरण की पूजा-अर्चना कर व्रत का संकल्प लिया जाएगा।

भीष्म पंचक व्रत के दूसरे दिन यानी 21 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक शुक्ल द्वादशी और तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन तुलसी माता की विधि-विधान से पूजा करने और भगवान विष्णु की आराधना करने का विशेष महत्व है।

तीसरे दिन 22 नवंबर 2026, रविवार को कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी और प्रदोष तिथि होगी। इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की संयुक्त आराधना करना शुभ माना जाता है।

व्रत के चौथे दिन 23 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी यानी वैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाएगी। इस दिन दीपदान और तर्पण का विशेष महत्व रहेगा।

इसके बाद 24 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के दिन भीष्म पंचक व्रत का समापन होगा। इस अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान, पूजा-पाठ, पूर्णाहुति और जरूरतमंदों को दान करने का विधान है। पूर्णिमा तिथि का समापन 24 नवंबर को रात्रि 8 बजकर 24 मिनट पर होगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भीष्म पंचक के इन पांच दिनों में श्रद्धापूर्वक व्रत, भगवान विष्णु की पूजा, दीपदान और दान-पुण्य करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख-समृद्धि और भगवान श्रीहरि की कृपा बनी रहती है।

PunjabKesari Bhishma Panchak 2026

Bhishma Panchak vrat katha: शास्त्रों में वर्णित कथा के अनुसार, इस व्रत का आरंभ महाभारत काल के दौरान हुआ था। स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने इसे भीष्म पंचक नाम दिया। महाभारत युद्ध के उपरांत जब भीष्म शरशैय्या पर सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा में अपनी मृत्यु की घड़ियां गिन रहे थे, तब श्रीकृष्ण ने पांडवों को उनसे ज्ञान प्राप्त करने के लिए भेजा। पांच दिन तक भीष्म ने धर्म, कर्म, नीति, राजनीति और मोक्ष पर उन्हें उपदेश दिया।

Bhishma Panchak upay: कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन भीष्म के नाम से तर्पण अवश्य करें। जब पितामह भीष्म शरशैय्या पर मृत्यु की प्रतीक्षा में थे तो उन्होंने अर्जुन से पीने के लिए पानी मांगा। तब अर्जुन ने अपने बाण से पितामह की माता देवी गंगा की धारा प्रवाहित की, जो सीधे भीष्म के मुंह में गई और वे तृप्त हुए।

पितामाह भीष्म को अर्घ्य-तर्पण
इन पांच दिनों में निम्नः मंत्र से भीष्म जी के लिए तर्पण करना चाहिए-
सत्यव्रताय शुचये गांगेयाय महात्मने। भीष्मायैतद ददाम्यर्घ्यमाजन्मब्रह्मचारिणे ।।

जो जातक निम्न लिखे मंत्र से पितामाह भीष्म को अर्घ्यदान करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।  

वैयाघ्रपदगोत्राय सांकृतप्रवराय च। अपुत्राय ददाम्येतदुद्कं भीष्म्वर्मणे ।।
वसूनामवताराय शन्तनोरात्मजाय च। अर्घ्यं ददामि भीष्माय आजन्मब्रह्मचारिणे ।।

अर्थात- जिनका व्याघ्रपद गोत्र और सांकृत प्रवर है, उन पुत्ररहित भीश्म्वार्मा को मैं यह जल देता हू। वसुओं के अवतार, शांतनु के पुत्र आजन्म ब्रह्मचारी भीष्म को मैं अर्घ्य देता हूं।

PunjabKesari Bhishma Panchak 2026
Vishnu Panchaka: संसार का हर सुख देंगे ये 5 दिन,गरुड़ पुराण के अनुसार 5 दिन तक करें ये काम-
पहले दिन-
श्री हरि के चरणों में कमल के फूल चढ़ाएं।
दूसरे दिन-  श्री हरि की जंघाओं पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।  
तीसरे दिन- श्री हरि की नाभि पर इत्र अर्पित करें।
चौथे दिन- श्री हरि के कंधे पर जवा कुसुम फूल अर्पित करें।
पांचवे दिन- श्री हरि को मालती के फूल अर्पित करें।

पांच दिनों में त्याग दें ये चीज़ें-
इन पांच दिनों में अन्न का त्याग करें। इसके विपरीत कंदमूल, फल, दूध अथवा हविष्य (विहित सात्विक आहार जो यज्ञ के दिनों में किया जाता है ) का सेवन करें।

इसके साथ ही इन दिनों में पंचगव्य का सेवन लाभदायी है। पानी में थोड़ा-सा गोझरण डालकर स्नान करें तो वह रोग-दोषनाशक तथा पापनाशक माना जाता है। इन दिनों में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

PunjabKesari Bhishma Panchak 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!