Aaj ka rashifal: आज इन राशियों को मिलेगी हर खुशी और धन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 May, 2020 07:46 AM

rashifal in hindi

आज 15 मई, शुक्रवार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी है। जो प्रात: 8:23 तक रहने वाली है तत्पश्चात नवमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। रात्रि 1:48 तक इन्द्र योग रहेगा। राज्य पक्ष से संबंधित कोई भी काम

 
Rashifal in hindi: आज 15 मई, शुक्रवार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी है। जो प्रात: 8:23 तक रहने वाली है तत्पश्चात नवमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। रात्रि 1:48 तक इन्द्र योग रहेगा। राज्य पक्ष से संबंधित कोई भी काम इस दौरान किया जा सकता है। उसके सफल होने के पूरे-पूरे चांस होते हैं। जो काम रुके हों, वे भी इस योग में पूरे कर लेने चाहिए। प्रात: 8:31 से शतभिषा नक्षत्र का आरंभ हो रहा है। जो सारी रात तक रहेगा। अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
 
PunjabKesari Rashifal in hindi
 
आज शुक्रवार है, जो दैत्य गुरु शुक्रदेव को समर्पित है। जब भगवान विष्णु ने वामनावतार धारण किया था तो ये समझ गए थे की वामन रुप में श्री हरि उनके शिष्य बलि को ठगने आए हैं। उन्होंने उसे रोकने का बहुत प्रयास किया की इस बौने बालक को कुछ भी देने का संकल्प न करें। यहां तक की भगवान ने उस समय शुक्रदेव की आंख तक फोड़ कर उन्हें काना कर दिया। तभी से इन्हें एकाक्ष कहा जाता है। ऋषि भृगु के पुत्र शुक्रदेव भगवान शिव के भक्त हैं। उनसे इन्हें मृतसंजीवनी मंत्र प्राप्त है। ये किसी को भी पुन: जीवीत करने की क्षमता रखते हैं। महादेव इनसे इतने अधिक प्रभावित थे की उन्होंने इन्हें न केवल लोक बल्कि परलोक की संपत्ति का भी अधिकारी बनाया हुआ है। इसके अतिरिक्त ये वीर्य केअधिष्ठाता भी हैं।

PunjabKesari Rashifal in hindi

मनचाही संपत्ति प्राप्त करने के लिए चावल से भरी हुई मिट्टी की हांडी शुक्र देव को अर्पित कर घर की पूर्व दिशा में रख दें।
 
वीर्य संबंधित समस्याएं दूर करने के लिए 43 दिन तक लगातार शुक्रदेव पर दही चढ़ाकर उसकी सारे शरीर पर मालिश करने के बाद स्नान करें।
 
PunjabKesari Rashifal in hindi
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!