Daily Horoscope: जानें, आज कैसी रहने वाली है आपके सितारों की चाल

Edited By Updated: 15 Sep, 2021 08:29 AM

rashifal in hindi

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ सितारा शाम तक कामकाजी कामों में व्यस्त रखेगा, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
सितारा शाम तक कामकाजी कामों में व्यस्त रखेगा, तेज प्रभाव बना रहेगा, मगर बाद में जो भी प्रोग्राम सोचेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
शाम तक कारोबारी कोशिशें अच्छा रिजल्ट देंगी, मगर बाद में आपकी योजनाबंदी के लिए भागदौड़ सफल होगी, मान यश की प्राप्ति।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह  
जो लोग अपना स्वयं का काम धंधा करते हैं उन्हें अपनी मेहनत तथा भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
सितारा शाम तक एहतियात-परेशानी देने, किसी बने-बनाए काम को उलझाने वाला होगा, मगर बाद में हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
सितारा शाम तक व्यापार-कारोबार के कामों को संवारने तथा आम तौर पर बेहतर हालात बनाने वाला, मगर बाद में समय दुर्बल बनेगा।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
सितारा शाम तक आम तौर पर आपके कदम को बढ़त की तरफ रखने वाला मगर बाद में कामकाजी प्लानिंग कुछ आगे बढ़ेगी।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
आमतौर पर सुदृढ़ सितारा आपके कदम को, कोशिश को हर फ्रंट पर बढ़त की तरफ रखेगा, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
सितारा शाम तक पेट को ढीला रखेगा, इसलिए तबीयत को सूट न करने वाली वस्तुएं इस्तेमाल न करें, मगर बाद में समय बेहतर बनेगा।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
सितारा शाम तक बेहतर, कामकाजी कामों की दशा अच्छी, किन्तु बाद में समय कमजोर बनेगा, इसलिए किसी न किसी पंगे के जागने का डर बना रहेगा।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
सितारा शाम तक किसी न किसी मुश्किल-समस्या को जागृत रखने वाला मगर बाद में हर मोर्चे पर बेहतरी रहेगी, कामयाबी मिलेगी।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
सितारा शाम तक बेहतर, इरादों में कामयाबी मिलेगी मगर बाद में अकस्मात किसी मुसीबत के जागने की जानकारी मिलेगी।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
आम सितारा मजबूत, जिस काम के लिए सोचेंगे या मन बनाएंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, वैसे भी हर तरह से बेहतरी होगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!