Daily Horoscope : आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की खास कृपा, हर कदम पर मिलेगा भाग्य का साथ
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Sep, 2026 07:57 AM

मेष : कोर्ट कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को अटैंड करने पर पॉजिटिव नतीजा मिलेगा
मेष : कोर्ट कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को अटैंड करने पर पॉजिटिव नतीजा मिलेगा, अफसरों के रुख में भी सॉफ्टनैस बनी रहेगी।
वृष: किसी बड़े व्यक्ति की मदद लेने के लिए यदि आप उसे अपरोच करेंगे तो वह आपकी बात धीरज-ध्यान के साथ सुनेगा।
मिथुन: ड्रिंक्स, कैमिकल्स, चिकनाइदार वस्तुओं, पैट्रोलियम, सी प्रॉडक्ट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
कर्क : व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, तबीयत में जिन्दादिली रहेगी।
सिंह : सितारा खर्चों वाला, मगर अच्छा पहलू यह है कि अधिकांश खर्च जायज कामों पर ही होगा, मन भी डिस्टर्ब सा रहेगा।
कन्या : इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, मैन पावर बाहर भिजवाने का काम करने वालों को अपनी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।
तुला: राज दरबार के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिलेगा, बड़े लोगों में आपकी लिहाजदारी बनी रहेगी।
वृश्चिक: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।
धनु : सितारा सेहत में गड़बड़ी रखने तथा मन को परेशान करने वाला, न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसें और न ही किसी झमेले में फंसें।
मकर: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल बना रहेगा।
कुंभ: किसी मजबूत शत्रु के टकरावी रुख के कारण परेशानियां बढ़ने का डर, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।
मीन : संतान हर दम आपके साथ खड़ी दिखेगी, धार्मिक एवं सामाजिक कामों में ध्यान, मान-सम्मान की प्राप्ति।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ