Daily horoscope: सप्ताह का आरंभ देगा प्यार भरी सौगात

Edited By Updated: 11 Apr, 2022 08:55 AM

rashifal in hindi

मेष: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़ा कोई काम हाथ में लेने पर कदम बढ़त की तरफ,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़ा कोई काम हाथ में लेने पर कदम बढ़त की तरफ, अफसरों के रुख में साफ्टनैस के कारण बेहतरी की राहें खुलेंगी।

वृष: उत्साह, हिम्मत तथा कामकाजी भागदौड़ फ्रूटफुल रहेगी, तेज प्रभाव दबदबा बना रहेगा, मगर फैमिली फ्रंट पर तनातनी नाराजगी रह सकती है।

मिथुन: सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, भागदौड़ करने पर कारोबारी प्लानिंग कुछ आगे बढ़ेगी, शत्रु आपके समक्ष ठहरने से बचना पसंद करेंगे।

कर्क: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी, मगर सेहत की एहतियात रखनी जरूरी।

सिंह: चूंकि आम सितारा कमजोर है इसलिए न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसें और न ही किसी पर ज्यादा भरोसा करें, सफर भी न करें।

कन्या: ड्रिंक्स, कैमिकल्स, रंग रोगन, पैट्रोलियम तथा सी-प्रोडक्ट्स का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति।

तुला: सरकारी, गैर सरकारी कामों में कामयाबी, आमतौर पर कदम बढ़त की तरफ, हाई मोरेल के कारण आपको हर काम सहल दिखाई देगा।

वृश्चिक: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग में न सिर्फ कोई बाधा मुश्किल ही हटेगी बल्कि उसमें पेशकदमी भी होगी, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

धनु: सितारा पेट के लिए ढीला, शीत वस्तुओं का कम इस्तेमाल करें, क्योंकि गले में खराबी रहने का भी डर रहने की आशा होगी।

मकर: व्यापार तथा कामकाज की दशा सुखद, आम तौर पर कदम बढ़त की तरफ, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, तालमेल, सौहार्द बना रहेगा।

कुम्भ: टैंस, अशांत, अस्थिर तथा डावांडोल मन स्थिति के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने से डरे रहेंगे, नुक्सान, धन हानि का भी भय।

मीन: आम सितारा मजबूत, स्कीमें प्रोग्राम मैच्योर होंगे, कारोबारी दशा भी संतोषजनक, नेक कामों में ध्यान, हर तरह से बेहतरी होगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!