Monthly Love Horoscope September: सितंबर के महीने में इन राशियों की लव लाइफ रहेगी बेहद शानदार

Edited By Updated: 01 Sep, 2026 04:14 PM

monthly love horoscope september

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते में पैदा हुई गलतफहमी को दूर करने के लिए कुछ स्पेशल प्लान

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते में पैदा हुई गलतफहमी को दूर करने के लिए कुछ स्पेशल प्लान करेंगे। इस महीने पैचअप हो जाएगा। क्रश का बार-बार इग्नोर करना सिंगल को अच्छा नहीं लगेगा।
क्या करें: रिश्तों में मधुरता रखें, खर्च और बजट में संतुलन बनाएं और रचनात्मक कार्यों पर ध्यान दें।
क्या न करें: आलस्य, काम टालने की आदत और अनावश्यक खर्च से बचें।

 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों को साथी के अवैध संबंधों के बारे में पता लग सकता है। जो प्यार में हैं, उनके रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। सिंगल क्रश को दूर से देखकर ही खुश हो जाएंगे। नया रिश्ता शुरु होने में समय लगेगा।
क्या करें: परिवार और करीबी लोगों के साथ संवाद बेहतर रखें। शांत दिमाग से दिल से जुड़े फैसले लें।
क्या न करें: क्रोध में बहस, विवाद और किसी की बात का तुरंत जवाब देने से बचें।

 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) ये मंथ मैरिड कपल्स के जीवन में भूचाल लेकर आ सकता है। किसी तीसरे की एंट्री दोनों के रिश्ते में गलतफहमी पैदा कर सकती है। लव पार्टनर थोड़े उखड़े-उखड़े रहेंगे। सिंगल फिर से किसी के प्यार में पड़ने को तैयार रहेंगे।
क्या करें: कार्यस्थल और घर को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखें।
क्या न करें: भावनाओं में आकर पैसा खर्च या निवेश न करें। रिश्तों में पुरानी बातों को बार-बार न उठाएं।

 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस मंथ बैड रोमांस के लिए पूरे जोश में रहेंगे, पूरे महीने को यादगार बनाएंगे। रंगीनियों का खूब मजा लेंगे। सिंगल क्रश के साथ किसी दोस्त की पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
क्या करें: अधूरे और लंबे समय से अटके प्रेम के कामों को प्राथमिकता देकर पूरा करें।
क्या न करें: प्रेम संबंधों का अत्यधिक तनाव लेकर आराम और नींद को नजरअंदाज न करें।

 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस महीने साथी के साथ चल रही अनबन को दूर करने का प्रयास करेंगे। अन्य पार्टनर के साथ इंटिमेसी का मजा लेंगे। सिंगल लोगों को सच्चा प्यार मिल सकता है, पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है।
क्या करें: नए संपर्क बनाएं, नए प्रोजेक्ट पर काम करें और अपनी संवाद क्षमता का इस्तेमाल करें। सितंबर आपके लिए नए अवसरों वाला रह सकता है।
क्या न करें: अहंकार या जिद में आकर महत्वपूर्ण फैसला न लें।

 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) ये माह आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है। साथी आपको संतुष्ट करने के लिए कुछ न कुछ नया ट्राई करते रहेंगे। सिंगल विवाह संबंधी सूचना पाकर प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।
क्या करें: नौकरी या कारोबार में अनुशासन और समय की पाबंदी बनाए रखें।
क्या न करें: क्रोध, बहस और रिश्तों में छोटी बात को बड़ा बनाने से बचें। सितंबर में विशेष रूप से विवादों से दूर रहना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इस मंथ साथी फुल ऑन बेड रोमांस करने के मूड में रहेंगे। आपके तन-मन की आग बुझाने के लिए पूरे जोश का इस्तेमाल करेंगे। सिंगल एक्स की पुरानी यादों को याद करके खुद को तकलीफ देंगे।  
क्या करें: परिवार के सहयोग को महत्व दें और घर के बड़ों का आशीर्वाद लें।
क्या न करें: किसी पुराने विवाद को दोबारा हवा देने से बचें।

 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस मंथ लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। मैरिड कपल्स हनीमून के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल क्रश को दिल की बात कहने का प्रयास करेंगे।
क्या करें: किसी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह विचार करें।
क्या न करें: बेवजह जिद, अहंकार और दूसरों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) रोमांस के मामले में ये मंथ खास रहने वाला है। साथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मजेदार मौका मिलेगा। सिंगल अपने अकेलेपन से परेशान रहेंगे। 
क्या करें: मेहनत, अनुशासन और सीखने पर ध्यान दें। करियर से जुड़े महत्वपूर्ण कामों में निरंतरता बनाए रखें।
क्या न करें: छोटी बात पर गुस्सा करके प्रतिक्रिया न दें।

 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) किसी बात को लेकर साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। सिंगल एक्स से मिले धोखे को भूलने की कोशिश करेंगे। जो नए रिलेशन बनाना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी।
क्या करें: आत्मचिंतन, रिसर्च और रचनात्मक कामों पर ध्यान दें। अपने लक्ष्य पर शांतिपूर्वक काम करते रहें।
क्या न करें: गुस्से में प्रतिक्रिया, जल्दबाजी में निर्णय और एक साथ बहुत सारे काम शुरू करने से बचें।

 

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस महीने प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन बहुत ही बोरिंग रहने वाला है। साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात कहने का प्रयास करेंगे।
क्या करें: योजनाबद्ध तरीके से काम करें और किसी बड़े फैसले से पहले दोबारा समीक्षा करें।
क्या न करें: गुस्से में किसी से बहस या विवाद न करें।

 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कोई अहम फैसला लेंगे। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सिंगल अपने अकेलेपन से परेशान रहेंगे।  
क्या करें: अधूरे काम पूरे करें, नेतृत्व की जिम्मेदारी लें और महत्वपूर्ण कामों की शुरुआत आत्मविश्वास से करें।
क्या न करें: जल्दबाजी, अनावश्यक जोखिम और बिना सोचे निवेश से बचें।

 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!