Shani Amavasya 2026 Lucky Zodiac Signs : 10 अक्टूबर को शनि अमावस्या का महासंयोग, 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 03:01 PM

shani amavasya 2026 lucky zodiac signs

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत खास महत्व है। वहीं, जब अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है तो इसे शनि अमावस्या कहा जाता है। साल 2026 में 10 अक्टूबर को शनि अमावस्या पड़ रही है।

Shani Amavasya 2026 Lucky Zodiac Signs : सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत खास महत्व है। वहीं, जब अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है तो इसे शनि अमावस्या कहा जाता है। साल 2026 में 10 अक्टूबर को शनि अमावस्या पड़ रही है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, यह दिन शनिदेव को प्रसन्न करने, उनकी पूजा, दान और सेवा के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि शनि अमावस्या की विधि-विधान से पूजा करने और जरूरतमंदों की मंदद करने से जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। इस दिन शनि देव को सरसों का तेल, काला तिल और काले वस्त्र अर्पित करने की परंपरा भी है। साल 2026 की शनि अमावस्या कई राशियों के बहुत शुभ रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिन पर शनि  देव की खास कृपा बनी रहेगी।  

मेष राशि
शनि अमावस्या के आसपास मेष राशि के जातकों को कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटके किसी कार्य में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पर ध्यान दिया जाएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। परिवार में भी वातावरण सुखद रहने की संभावना है। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।

तुला राशि
शनि अमावस्या तुला राशि के जातकों के लिए राहत लेकर आ सकती है। नौकरी या व्यवसाय में चल रही किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। यदि किसी योजना पर लंबे समय से काम कर रहे हैं तो उसमें गति आने की संभावना है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि को शनि की राशि माना जाता है, इसलिए शनि अमावस्या का दिन इस राशि के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवधि में करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। धन संबंधी मामलों में भी स्थिति मजबूत हो सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!