Swimming Pool Vastu: घर या फार्महाउस में बना रहे हैं स्वीमिंग पूल? जानें किस दिशा में निर्माण दिलाएगा शुभ फल और सुरक्षा

Edited By Updated: 26 Nov, 2026 10:15 AM

swimming pool vastu

Swimming Pool Vastu Tips: घर या फार्महाउस में स्वीमिंग पूल बनवाते समय वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। जानें, स्वीमिंग पूल के लिए सही दिशा (उत्तर/पूर्व/ईशान कोण), फर्श का ढलान और सुरक्षा से जुड़े मुख्य वास्तु नियम।

Swimming Pool Vastu Rules: आधुनिक घरों, फार्महाउस, रिसॉर्ट, होटलों और व्यावसायिक परिसरों में स्वीमिंग पूल बनाने का चलन लगातार बढ़ रहा है। स्वीमिंग पूल का निर्माण करते समय वास्तु के सिद्धांतों के साथ-साथ उसकी दिशा, आकार, गहराई, पानी की निकासी और फर्श के स्लोप पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

PunjabKesari Swimming Pool Vastu Rules

वास्तु सिद्धांतों के अनुसार, स्वीमिंग पूल का निर्माण केवल प्लाॅट के मध्य उत्तर, मध्य पूर्व या ईशान कोण में करना ही चाहिए। इसके अलावा किसी अन्य दिशा में स्वीमिंग पूल का निर्माण बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसी के साथ स्वीमिंग पूल के आसपास की भूमि और फर्श का स्तर भी वास्तु के अनुरूप रखना चाहिए। कई स्वीमिंग पूल में गहराई समतल रखी जाती है तो कई स्वीमिंग पूल में बच्चों और बड़ों के लिए गहराई कम ज्यादा रखी जाती है, यदि इस प्रकार ऊंचाई कम-ज्यादा रखनी हो तो ध्यान रहे कि यह नीचाई दक्षिण या पश्चिम दिशा में कम तथा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर ज्यादा होना चाहिए।

PunjabKesari Swimming Pool Vastu Rules
कभी भी उत्तर या पूर्व दिशा की ओर ऊंचाई या दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर गहराई बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। ऐसी स्थिति वास्तु विपरीत होकर हादसों का कारण बनती है। इसलिए स्वीमिंग पूल का निर्माण करवाते समय इंजीनियरिंग मानकों और सुरक्षा नियमों के साथ-साथ उपरोक्त वास्तु संबंधी नियमों का पालन भी अवश्य करना चाहिए, ताकि स्वीमिंग पूल पूर्णतः सुरक्षित बनाया जा सके।

PunjabKesari Swimming Pool Vastu

वास्तु गुरु कुलदीप सलूजा
thenebula2001@gmail.com

PunjabKesari Swimming Pool Vastu Rules

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!