Tarot Card Rashifal (17th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Feb, 2021 12:53 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन किसी गुप्त काम में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। किसी विश्वास पात्

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन किसी गुप्त काम में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। किसी विश्वास पात्र व्यक्ति के साथ मनमुटाव हो सकता है। पैतृक संपत्ती से व्यवसाय में वृद्धि होगी।
उपाय- पुराने चावल धर्म स्थान पर चढ़ाएं।

वृष- आज का दिन आप किसी आकर्षक व्यक्ति के सानिध्य में रहेंगे। रिश्तेदारों के साथ भी समय व्यतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में चल रही रुकावटें खत्म होंगी। साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- गंगाजल से नहाएं।

मिथुन- आप सार्वजनिक कामों में अधिक लिप्त रहेंगे। अधिक खर्च होने की संभावना है। जीवन में किसी अच्छे प्रोजेक्ट की शुरुआत होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और स्वास्थ्य के लिए भी दिन अच्छा है।
उपाय- खीर का दान करें।

कर्क- आज का दिन दापंत्तय जीवन में सुख लेकर आएगा। आप अत्यधिक भावुक हो सकते हैं। कहीं छोटी यात्रा का भी संयोग है। अपने भाई-बहनों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- घर की पूर्व दिशा में जल का पात्र रखें।

सिंह- आज के दिन अपने पड़ोसी के साथ छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। संतान से लाभ प्राप्त होगा। सट्टे और लॉटरी से लाभ होने की संभावना है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
उपाय- चन्द्र कवच का पाठ करें।

कन्या- किन्हीं वस्तुओं का संग्रह कर सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। धन जोड़ने में विश्वास रखेंगे। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ प्राप्त होगा।
उपाय- सफेद गाय को गुड़ और चावल खिलाएं।

तुला- आज आर्थिक अभाव झेलना पड़ सकता है। धन खर्च पर नियंत्रण रखें। कोर्ट-कचहरी के कामों में लाभ मिलेगा। भाईयों के साथ विवाद हो सकता है। ग्रह शांति बनाए रखने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- घर से निकलते समय दक्षिणावर्ती शंख के दर्शन करें।

वृश्चिक- आपका परिश्रम आपको उचित फल देगा। अपने बच्चों से कोई शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य में स्थिरता रहेगी। पेट का खास ध्यान रखें। विदेश में रहने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। व्यवसाय और नौकरी में लाभ मिलने की संभावना है।
उपाय- द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम पढ़ें।

धनु- आज का दिन आप किसी मांगलिक सामारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। उत्पादन संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। किसी का प्रत्यक्ष रुप में साथ मिलने की संभावना है। किसी का अनजाने में भी अपमान व अवहेलना न करें।  
उपाय- घर से निकलते समय गुड़ खाकर निकलें।

मकर- आज व्यापार में तेजी की स्थिती रहेगी। पराक्रम बना रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें। सिर से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। विद्यार्थीयों के लिए दिनअच्छा है। माता-पिता के साथ कहीं घुमने का प्लान बन सकता है।
उपाय- लाल रंग का बल्ब घर की दक्षिण दिशा में लगाएं।

कुंभ- आज का दिन आपको प्रशासनिक सहायता मिलने के योग हैं। व्यावसायिक मामलों में भी सुधार रहेगा। उदर संबंधित कोई समस्या हो सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। प्रियजन से भेंट होगी।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन- आज स्वभाव में चंचलता बनी रहेगी। दिन भोग-विलास में व्यतित होगा। राजसीक सम्मान प्राप्त होगा। जमीन और प्रापर्टी के मामलों में देरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नती होगी।
उपाय- लाल वस्त्रों का प्रयोग करें।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!