Tarot Card Rashifal (20th February, 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Feb, 2021 04:57 AM

tarot card rashifal

मेष- आज श्रमिकों से लाभ मिल सकता है। किसी निर्माण कार्य में सफलता मिलेगी। धन का संचय भी होगा। आलस्य

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

मेष- आज श्रमिकों से लाभ मिल सकता है। किसी निर्माण कार्य में सफलता मिलेगी। धन का संचय भी होगा। आलस्य त्याग कर अपने काम पर ध्यान दें। पिता के स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा।  
उपाय- सफाई कर्मचारी को मीठी रोटी खिलाएं।

वृष- आज किसी से उधार लेने की संभावना बन सकती है। सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। यश और लोकप्रियता में थोड़ी कमी आएगी। परिवार में थोड़ी खुशी थोड़ा गम रहेगा।
उपाय- नींबू दान करें।

मिथुन- सार्वजनिक जीवन में समृद्धि प्राप्त होगी। आज उन्नती के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। संपति संबंधी मामलों में आपका संपर्क मजबूत रहेगा। परिवार में आपकी चर्चा होगी।
उपाय- छोटे बच्चों को खिलौने दें।

कर्क- आज का दिन किसी निर्माणाधीन काम में रुकावट आ सकती है। धन की स्थिति प्रबल रहेगी। नौकरीपेशा लोगों लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक सेवाओं में रुची बनी रहेगी।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को सरसों का तेल दान करें।

सिंह- आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लिखा-पढ़ी के कामों में धन का खर्च होगा। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। किसी व्यवहार कुशल व्यक्ति की सहायता लेंगे तो बहुत सारी अनचाही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
उपाय- पड़ोसियों को आचार का दान करें।

कन्या- आज का दिन संपादन के कामों में सफलता मिलेगी। व्याज या कमिशन से धन आ सकता है। जीवन में उच्च स्तर की प्राप्ति होगी। किसी के साथ संचार बढ़ेगा। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- लाल सूती कपड़े में छवारे बांधकर अपने वाहन में रखें।

तुला- आज का दिन व्यापार से धन कमाएंगे। अपने विचारों में स्वतंत्रता लाएं। हट्टी स्वभाव नुकसान दे सकता है। वाहन व भवन का सुख मिलेगा। राज्य में उच्च पद की प्राप्त होगी।
उपाय- चाय की पत्ती दान करें।

वृश्चिक- आज संतान सुख की प्राप्ति होगी। शिल्पकला के क्षेत्र में उच्च स्थान मिलेगा। आपकी कला आपको धन प्राप्त करवाएगी। विद्वानों में आपकी ख्याति बनेगी। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे।
उपाय- भगवान विष्णु को हल्दी की गठियों की माला बनाकर चढ़ाएं।

धनु- आज का दिन आप किसी कष्टकारी समस्या से निकलेंगे। आपकी रुची स्वतंत्र व्यापार में बढ़ेगी। व्यर्थ ही अन्य लोगों से विवाद न करें। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
उपाय- सफेद रंग के वस्त्र किसी विधवा स्त्री को दें।

मकर- आज आप सामाजिक कामों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आपका मिलनसार रवैया लाभ देगा। धन वृद्धि होगी। नए मित्र भी बनेंगे। अपने कर्मों पर विशेष ध्यान दें।
उपाय- अपनी आय का कुछ भाग मंदिर में दें।

कुंभ- आज का दिन भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। किसी धार्मिक सत्संग में जाने का योग बन रहा है। भाईयों का पूर्ण प्रेम मिलेगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। कोई नई डील हो सकती है।
उपाय- मूलियों का दान करें।

मीन- आज का दिन किसी व्यक्ति के साथ घुमने का मन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी परंतु धन आगमन में समस्या रहेगी।
उपाय- अनार दान करें।

 

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!