Tarot Card Rashifal (8th March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Mar, 2021 07:56 AM

tarot card rashifal

मेष- आज के दिन आपको न चाहते हुए भी परिस्थितियों से समझौता करना पड़ेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज के दिन आपको न चाहते हुए भी परिस्थितियों से समझौता करना पड़ेगा। आपके खर्चें अधिक होंगे और धन आगमन के साधन सिमित रहेंगे। व्यापार में किसी विश्वास पात्र व्यक्ति को धन की जिम्मेदारी सौंपे। संचार के साधन बढ़ेंगे।
उपाय- धागे वाली मिश्री शहद में डूबोकर रखें।

वृष- आज का दिन आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। बहुत दिनों से रुके हुए किसी निर्णय पर आज फैसला होगा। धन संबंधी मसलों पर अधिक ध्यान दें। व्यवसाय में निवेश बढ़ाने की आवश्यकता पड़ेगी।
उपाय- चंदन का इत्र इस्तेमाल करें।

मिथुन- आज का दिन किसी मनोरंजन के काम में व्यतित होगा। किसी मित्र की सलाह से किसी वस्तु की खरिदारी हो सकती है। नवीनतम चीज़ों में रुची बनेगी। विद्यार्थीयों के लिए दिन शुभ है।
उपाय- हरी इलायची अपनी जेब में रखें।

कर्क- आज किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। किसी व्यक्ति विशेष से लाभ भी मिलेगा। सोने या चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। दूध से बनी चीज़ों का सेवन करें। धन आगमन की स्थितियां बनेंगी।
उपाय- मंदिर में खीर का भोग लगाएं।

सिंह- आज का दिन अपने आप को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। किसी बड़ी समस्या से राहत मिलेगी। पिता के किसी काम में दी गई आपकी सहायता उत्तम फलदायक सिद्ध होगी।
उपाय- गाय को हरा चारा डालें।

कन्या- आज का दिन आपको घर में रहकर कार्यों को पूरा करना चाहिए। भागदौड़ बने अपने जीवन को थोड़ा आराम दें। अपनी बहन से विशेष सहायता या लाभ मिलेगा। रसोई से जुड़े कामों को सावधानी से करें। पांव से संबंधित कोई समसमय हो सकती है।
उपाय- मसाले दान करें।

तुला- आज हॉस्पिटल से संबंधित परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। धन खर्च हो सकता है। कुछ समय छोटे बच्चों के साथ व्यतित होगा। मौसी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। समय पर किए गए काम लाभ देंगे।
उपाय- दही और चंदन मंदिर चढ़ाएं।

वृश्चिक- आज का दिन आपके बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। कई काम सफल होंगे। किसी धार्मिक पाठ या जाप का आयोजन घर में हो सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- पीले रंग के फूल अपने पास रखें।

धनु- आज आपके प्रेम के सितारे आपका साथ देंगे। कोई शादी से जुड़ा प्रपोजल मिल सकता है। व्यापार और नौकरी पेशा लोगों के लिए धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कोई जॉब भी आॉफर हो सकती है।
उपाय- सीताफल मंदिर में चढ़ाएं।

मकर- आज किसी बहुमूल्य वस्तु के खोने का डर बना रहेगा। अपने मन में नकारात्मक सोच या हीन भावना न आने दें। घर में प्रेम का माहौल बनाए रखें। आपके जीवनसाथी का साथ आपको अच्छा फल देगा। लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।
उपाय- सफेद चंदन का उपयोग करें।

कुंभ- आज किसी नवीन कार्य प्रणाली को सीखने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपका अधिकतर समय आज किसी की खुशामद करने में व्यतित होगा। अपने कार्यों को समय पर पूरा करें। बैंक से संबंधित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- केले दान करें।

मीन- आज आपका समय घर की साज-सजावट में गुजरेगा। घर में कंस्ट्रकशन से रिलेटिड कोई योजना बन सकती है। व्यापार में किसी प्रियजन की विशेष सहायता मिलेगी। जिससे व्यापार आगे बढ़ेगा। पहाड़ी स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- मखाने दान करें।


नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!