Tarot Card Rashifal (9th March 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Mar, 2021 08:16 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन व्यावसायिक स्तर पर बढ़िया रहेगा। कामकाज से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन व्यावसायिक स्तर पर बढ़िया रहेगा। कामकाज से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी। धन आगमन के बहुच अच्छे योग हैं। कार्यकुशलता सम्मान दिलवाएगी।
उपाय- हरी मूंग पक्षियों को डालें।

वृष- नए क्षेत्रों में निवेश के लिए दिन उत्तम रहेगा। स्वर्ण या चांदी की खरीदारी लाभ देगी। किसी व्यापारिक मसलें में बड़ों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट के मसलें से राहत मिलेगी। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय- कमलगट्टे की माला पर श्रीं मंत्र का उच्चारण करें।

मिथुन- आज का दिन मन में संतोष की भावना रहेगी। किसी सूझवान व्यक्ति की सहायता या परामर्श लें। नौकरी में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ बढ़ने की संभावना है।
उपाय- मंदिर में अखरोट चढ़ाएं।

कर्क- आज कहीं यात्रा की योजना बन सकती है। लंबे समय के बाद कोर्ट-कचहरी के ममलों में राहत मिलेगी। भाग्य पूरा साथ देगा। लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- हरी चुनरी मां दुर्गा को चढ़ाएं।

सिंह- आज धन लाभ और बचत के योग हैं। आपका भाग्य पूरा साथ देगा। घरेलु मामलों में कुछ हद तक राहत मिलेगी। धैर्य के साथ काम लेना चाहिए। वाणी में मधुरता बनाए रखें।
उपाय- भुने काले चने दान करें।

कन्या- आज विवाह संबंधी कोई प्रस्ताव मिल सकता है। किसी रिश्तेदार का कोई सहयोग मिलेगा। कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आ सकती है। गलत संगती या बुरे मित्रों से बचें।
उपाय- कन्या पूजन करें।

तुला- आज किसी सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। संतान के विवाह संबंधी चिंता बनी रह सकती है। व्यावसायिक गतिविधीयां बढ़ेंगी।
उपाय- चने की दाल दान करें।

वृश्चिक- आज आपका कोई गलत निर्णय परेशानी पैदा करेगा। सोच-समझ कर फैसला लें। जमीन-संबंधित कोई बात हो सकती है। किसी स्त्री से लाभ मिलेगा। प्रेम-प्रसंगों के लिए दिन अच्छा है।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

धनु- प्रेम प्रसंगों में इजाफा हो सकता है। क्रोध से बचें। परिवार में तनाव की स्थिती रहेगी। धन अर्जन के योग बन रहे हैं। निवेश से लाभ होगा। अधिक परिश्रम शुभ फलदायी है।
उपाय- दीप दान करें।

मकर- आज का दिन मित्र पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधित कामों के लिए समय शुभ है। धार्मिक कामों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कई समस्याओं का हल अपने किसी करीबी से ही मिलेगा। ननिहाल पक्ष से लाभ मिलेगा।
उपाय- पीले नींबू दान करें।

कुंभ- आज अपने किसी सहकर्मी के साथ विवाद हो सकता है। कार्य स्थल में शांति बनाए रखें। उदर संबंधित कोई परेशानी आ सकती है। पिता के साथ कोई विवाद बढ़ सकता है।
उपाय- रसदार फलों का दान करें।

मीन- आज का दिन यात्रा में परेशानी आ सकती है। जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। व्यापारिक मसलें उलझ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- सूखा नारियल दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!