Tarot Card Rashifal (15th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 May, 2021 06:25 AM

tarot card rashifal

मेष: अधीनस्थ कर्मचारियों की नौकरी से जुड़ी समस्या बनी रहेगी। भाई अथवा भाई के ससुराल पक्ष से परेशानी मिलने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: अधीनस्थ कर्मचारियों की नौकरी से जुड़ी समस्या बनी रहेगी। भाई अथवा भाई के ससुराल पक्ष से परेशानी मिलने की संभावना है। जितना समय हो सके धन अर्जन के प्रयासों पर ध्यान दें। उपलब्ध साधनों का सही इस्तेमाल करने की कला सीखें
उपाय: लाल अबीर शिव जी को चढ़ाएं।

वृष: पिता के व्यापार में सहयोग करने से लाभ और अनुभव दोनों प्राप्त होंगे। संतान के प्रति अपनी जिम्मेवारी को अच्छे से निभा पाएंगे। यात्रा करना थोड़ा जोखिम भरा काम हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति कोताही नहीं बरतनी चाहिए।
उपाय: दूध में शहद डालकर चंद्र को अर्घ्य दें।

मिथुन: श्वास सम्बन्धी दिक्कत हो सकती है। नौकरी प्राप्ति के लिए किसी की खुशामद करनी पड़ेगी। आपके प्रेम प्रसंगों में अंडरस्टैंडिंग की कमी के कारण झगड़े बढ़ सकते हैं। रोज़मर्रा के कार्यों को समय पर निपटाने की आदत डालें। 
उपाय: 108 बिल्व पत्र शंकर जी को चढ़ाएं।

कर्क: घर में अपनों द्वारा की जा रही राजनीति का शिकार हो सकते हैं। सहजता से प्राप्त उपलब्धि को हल्के में न लें। संसाधनों में वृद्धि होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहन से जुड़ी कोई चिंता बनी रहेगी। 
उपाय: सफेद चंदन से स्नान करें।

सिंह: पारिवारिक कलेश में मन उलझा रहेगा। किसी नई तकनीकी ज्ञान की प्राप्ति के लिए समय अनुकूल है। जितना काम हाथ में लेंगे, उसे समय पर पूरा करने के लिए नौकरों या सहकर्मियों की कमी खल सकती है। अधिक खर्च होने की सम्भावना है। 
उपाय: रुद्राक्ष धारण करें।

कन्या: ज़मीन-जायदाद से जुड़े मामलों में विशेष लाभ मिलेगा। आउटर कोर्ट सेटलमेंट के लिए आपको किसी की मध्यस्थता पर धन खर्च करना पड़ेगा। पहले से बेहतर आर्थिक विकास के लिए अपना कोई काम शुरू करना शुभ रहेगा। 
उपाय: किन्नरों को बिंदी दें।

तुला: जीवन में कोई बदलाव लाने के लिए थोड़ा कठोर कदम उठाना पड़ेगा। अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा प्राप्ति की ओर अग्रसर रहें। व्यापार में उतार-चढाव बना रहेगा। पिता से जुबानी बहस हो सकती है। 
उपाय: कनक धारा स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक: आर्थिक तंगी अब समाप्त होने के आसार हैं। किसी से पैसों की सहायता भी मिल सकती है। आपकी मेहनत से कमाया धन आपको सुकून देगा। माता के पक्ष से कोई विशेष लाभ मिलेगा। 
उपाय: कबूतरों को दाना डालें।

धनु: अधिक विश्वासपात्र व्यक्ति से घात मिलने की संभावना है। आपके साथी ही आपके कार्यों को बिगाड़ सकते हैं। व्यापार में जीवनसाथी का सुझाव लाभदायक सिद्ध होगा। आत्मविश्वास का दृढ़ रहना अनिवार्य शर्त है। 
उपाय: स्याही को चलते पानी में छोड़ें।

मकर: अपनों से अधिक परायों से सहायता मिलेगी। घर से बाहर ही अधिक समय बीतेगा। व्यापार में निवेश करना शुभ रहेगा। नौकरी से रिटायरमेंट लेने की बात आगे बढ सकती है। संतान से जुड़ी कुछ बड़ी समस्या हल होगी। 
उपाय: गाय के घी का दीपक धर्म स्थान पर चढ़ाएं।

कुंभ: स्वास्थ्य में स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। परिवार में सबकी राय लेकर ही कार्य करें। नौकरी की स्थिति संतोषजनक रहेगी। रुका हुआ धन या रुका हुआ सामान वापस मिलने की संभावना है। प्रेम से प्रत्येक समस्या का हल निकाला जा सकता है। शब्दों में मधुरता लाएं। 
उपाय: आठ गुलाब के फूल गंदे पानी में छोड़ें।

मीन: ऑफिस के कामों में व्यस्तता बढ़ेगी। घर के आवश्यक कार्य लेट हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश शुभ रहेगा। जीवन साथी की सेहत की चिंता बनी रहेगी। ससुराल से उपहार मिलने की संभावना है। 
उपाय: कमल गट्टे की माला लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!