सुखी जीवन की निशानी ये 6 बातें !

Edited By Lata,Updated: 07 Jan, 2019 04:05 PM

these 6 things are a sign of a happy life

महाभारत में हिदुर ने अपना मंत्री पद सम्भालकर अपने राज्य की सेवा की। महाभारत में विदुर ने कई नीतियों के बारे में बताया है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
महाभारत में हिदुर ने अपना मंत्री पद सम्भालकर अपने राज्य की सेवा की। महाभारत में विदुर ने कई नीतियों के बारे में बताया है। जो जीवन सम्बन्धित भी हर तरह से महत्वपूर्ण है। जिन नीतियों के बारे में उन्होंने महाभारत में कहा है वो जीवन में सही राह दिखाती हैं। अगर व्यक्ति अपने जीवन में उन नीतियों को अपनाता है तो वे अपनी परेशानियों का हल आसानी से पा सकता है। आज हम आपको विदुर नीति की उन 6 चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा सुख माना गया है।
PunjabKesari
आरोग्यामानृण्यमविप्रवासः सद्धिर्मनुष्यैः सह स्मप्रयोगः।
स्वप्रत्यया वृत्तिरभीतवासः षड् जीवनलोकस्य सुखानि राजन्।।

अर्थ- निरोग रहना (स्वस्थ रहना), ऋणि न होना (किसी से उधार न लेना), परदेश में (अपने देश से बाहर) न रहना, अच्छे लोगों के साथ मेल होना, अपनी वृत्ति से जीविका चलाना (जीवन व्यापन के लिए किसी पर निर्भर न होना) और निडर होकर रहना- ये छः इस लोक के सुख है।
PunjabKesari
स्वस्थ रहना
स्वस्थ रहना व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा वरदान होता है। जो मनुष्य किसी न किसी बीमारी से घिरा रहता है उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि वे कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाता। ऐसे मनुष्य को अपनी शरीर के साथ-साथ धन का भी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए, कहा जाता है कि बीमारियों से बचे रहना सबसे बड़ा सुख है।
 
उधार न लेना
मनुष्य को हमेशा अपनी आमदनी के अनुसार ही अपने पैर पसारने चाहिए। कई लोग ऐसे होते है कि अपनी आय से ज्यादा ही खर्च कर लेते है। वे अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए दूसरों से उधार भी ले लेते हैं। दूसरों से लिया गया उधार कभी सुख नहीं देता। उसके बाद भी कई लोग लिया हुआ कर्जा चुका नहीं पाते और अपने साथ-साथ अपने परिवार को भी परेशानी में डाल देते हैं। विदुर नीति में कहा गया है कि जो व्यक्ति कर्ज से बचा रहता है, वे बहुत सुखी होता है।
PunjabKesari
अपने देश में रहना
आपने देखा होगा कि कई कारणों से लोग अपना देश छोड़कर किसी और देश में रहने लग जाते हैं। ऐसा करने का कारण चाहे जो भी हो, लेकिन अपने देश में रहने का जो सुख है, वह कहीं और नहीं मिल सकता। 

अच्छे लोगों के बीच रहना
जो व्यक्ति अच्छे और विद्वान लोगों से दोस्ती रखता है, उनके साथ अपना समय बिताता है, वह बहुत ही सुखी माना जाता है। बुरे लोगों की संगति का परिणाम भी बुरा ही होता है। 
PunjabKesari
किसी पर निर्भर न होना
जो मनुष्य हर तरह से दूसरों पर निर्भर न रह कर या अपने परिवार का जीवन यापन करने के लिए खुद धन कमाने के काबिल होता है, वे बहुत ही सुखी माना जाता है। कई लोग अपना जीवन चलाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं, ऐसे लोगों का न तो स्वाभिमान होता है, न ही दूसरों की नजर में सम्मान। 

निडर जीना
जिन लोगों की अपने से ज्यादा ताकतवर इंसान से दुश्मनी होती है, वह पूरा समय उसी दुश्मन के बारे में सोचता रहता है। वो हर टाइम इसी डर में जीता है कि उसका दुश्मन कहीं उसका या उसके परिवार का बूरा न कर दे। इसलिए, जो व्यक्ति बिना किसी भय से अपना जीवन जीता है, वह सबसे सुखी माना जाता है।
इस छोटे से उपाय से कैसा भी confusion होगा दूर(video)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!