आप का राशिफल- 20 दिसंबर, 2019

Edited By Jyoti,Updated: 20 Dec, 2019 10:20 AM

today horoscope in hindi

आज 20 दिसम्बर, 2019, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत् 2076, पौष प्रविष्टे 5, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1941, दिनांक 29 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल 1441

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 20 दिसम्बर, 2019, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत् 2076, पौष प्रविष्टे 5, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1941, दिनांक 29 (मार्गशीर्ष), हिजरी साल 1441, महीना रबि उल्सानी, तारीख 22, सूर्योदय प्रात: 7.26 बजे, सूर्यास्त 5.24 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र हस्त (रात 9.09 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र चित्रा, योग : सौभाग्य (बाद दोपहर 2.20 तक) तथा तदोपरांत योग शोभन, चंद्रमा कन्या राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा शुरू  होगी (21 दिसम्बर प्रात: 6.17 पर)। इसके अलावा अपना राशिफल जानने के लिए क्ल्कि करें यहां।

दिशा शूल- पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए
राहू काल- प्रात: 10:3 0से दोपहर 12:00 बजे तक।

बात दें हस्त नक्षत्र में जन्मा जातक आकर्षक व्यक्तित्व का धनी होगा हस्त नक्षत्र 13वां नक्षत्र है। इस नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है। यह पू ष ण ढ प्रथम नाम अक्षर से पहचाना जाता है। नक्षत्र स्वामी चंद्रमा तो राशि कन्या इसका स्वामी बुध है। चंद्र का बुध शत्रु है। चंद्र प्रधान नक्षत्र में जन्म होने से जातक का स्वभाव शांत, भावना प्रधान दूसरों की मदद करने वाले आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं।

आप में जहां चंद्र के गुण होंगे वही राशि स्वामी बुध का भी प्रभाव जीवन भर रहता है। लग्नानुसार लग्न फल भी मिलता है। चंद्र मन का कारक है। वहीं बुध ज्ञान का कारक है। कन्या राशि में जन्म होने से आप विद्वान, पढ़े-लिखे होने के साथ-साथ आपमें वाकपटुता चतुराई भी अधिक होगी। आप शर्मीले स्वभाव के होने के साथ-साथ पाला बदलने में भी माहिर होंगे। नक्षत्र स्वामी चंद्र जिन ग्रहों के साथ जिस राशि में जिस अवस्था में होगा परिणामों में भी अंतर आ जाएगा।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!