Kundli Tv-  किस पर बरसेगी भोले बाबा की कृपा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 May, 2018 08:09 AM

आज राजनीति के क्षेत्र में आपकी पहचान बनेगी। किसी भी काम में दोस्तों से मदद मिलेगी दुश्मनों की संख्या भी बढ़ेगी। आपके बड़े भाई को अचानक से धन लाभ होगा। इस राशि की महिलाएं जीवन में आगे बढ़ेंगी, मुश्किलों का मुकाबला डटकर करेंगी। घर के बड़े बुजुर्गों से...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें विडियो)
मेष- आज राजनीति के क्षेत्र में आपकी पहचान बनेगी। किसी भी काम में दोस्तों से मदद मिलेगी दुश्मनों की संख्या भी बढ़ेगी। आपके बड़े भाई को अचानक से धन लाभ होगा। इस राशि की महिलाएं जीवन में आगे बढ़ेंगी, मुश्किलों का मुकाबला डटकर करेंगी। घर के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लें। इससे आपके बिगड़े काम आसानी से बनेंगे। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा किसी दोस्त से उधार में दी हुई राशि मिल सकती है।
शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 5

वृष- आज का दिन आपके परिवार के लिए काफी अच्छा है, भाई बहनों के साथ किया गया काम सफल होगा और भविष्य में आपके लिए लकी साबित होगा। आज आपकी भगवान में गहराई से आस्था बढ़ेगी। दूसरों की मदद करेंगे, तो काम में सफल होंगे। मां का आशीर्वाद आज आपके साथ है। कोई बड़ा निवेश करने से पहले अपने मित्रों और सहयोगियों से सलाह लें। प्रेम संबंधों में मज़बूती आएगी।
शुभ रंग-नीला शुभ नंबर-

मिथुन- आज का दिन फायदा देने वाला है। नया घर ख़रीद सकते हैं। आप अपनी पेंडिंग योजना को आज पूरा कर लेंगे। बड़े भाई से मदद मिलेगी। रोमांस के लिए आज का दिन अच्छा है, लवमेट के साथ टूर पर जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। संपत्ति में इन्वेस्ट के रास्ते खुल सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। ब्लू रिबन दान करने से लाभ होगा। जीवन में एक नई शुरुआत कर सकते हैं।
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर-

कर्क- आज आप उत्साह से भरे रहेंगे अपनी सफलताओं से विरोधियों को मात देंगे। लड़कियों की किस्मत का सितारा बुलंद है, आज आपकी कोई मनचाही विश पूरी होगी। आज आपका फ्रेंड सर्कल बढ़ेगा। माता-पिता के साथ धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी देवस्थान की यात्रा का योग है। घरेलू कार्यों पर ध्यान दें, उचित रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे। पूरी फैमिली साथ पार्टी में जा सकती है। संतान की उपलब्धि घर में खुशनुमा माहौल बनाएगी।
शुभ रंग- हरा शुभ नंबर-

सिंह- आज आप नए प्रोजेक्ट पर काम शुरु करेंगे, वर्कप्लेस पर बॉस से तारीफ मिल सकती है। काम में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी से संबंध पहले से बेहतर होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य को जबरदस्त फाईनेंशियल बेनिफिट्स होने वाला है। समय बहुत अच्छा है, परिवार वालों से रिश्ता मज़बूत होगा। स्टूडेंट्स की रुचि पढ़ाई में रहेगी, अच्छा रिजल्ट मिलेगा। खुद पर विश्वास बनाए रखें, मन हमेशा प्रसन्न रहेगा। चावल दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 2

कन्या- आज आपके घर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। इस राशि के बच्चे ग्रुप में पिकनिक मनाने जा सकते हैं। जो लोग लकड़ी से जुड़े उद्योग में काम करते हैं उनके लिए शुभ समय है। आज हनुमान जी का ध्यान करें, सारे बिगड़े काम करेंगे। व्यावसायिक तौर पर बड़ी सफलता मिल सकती है। सामाजिक रूतबा बढ़ेगा, धन लाभ भी हो सकता है। आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।
शुभ रंग- सिल्वर शुभ नंबर- 6

तुला- आज नई नौकरी मिलने का योग है, बिज़नेसमैन लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। आज आर्थिक स्थिति थोड़ी टाइट रहेगी। इस राशि की महिलाएं आज पूजा पाठ में लगी रहेंगी। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं, तो मकान मालिक से आपके ताल्लुकात बेहतर होंगे। कुछ खास लोगों से मीटिंग भी होगी, जिम्मेदारियां मिलेंगी और पूरी भी होंगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान हो सकता है। नए आइडियाज ख़ास मौकों के लिए सुरक्षित रखें, अर्जेंट वर्क कल पर छोड़ दें।
शुभ रंग- सुनहरा शुभ नंबर-

वृश्चिक- आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। टूर पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस राशि के बच्चे आज खेल-कूद और मौज़-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से मदद मिलेगी। आज एक सुपारी दिनभर अपने पास रखें, आज जो भी बदलाव होगा वह आपके हित में ही होगा। कुछ मामलों में सफलता मिल सकती है। कई सवालों के जवाब भी मिल जाएंगे। ऑफिस और बिज़नेस से जुड़े ट्रिप पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- समुद्र हरा शुभ नंबर-

धनु- आज आपका नज़रिया प्रोग्रेसिव रहेगा।आज आप अपने बच्चों के लिए कपड़े की शॉपिंग करेंगे। ठेकेदारों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। महिलाएं हेल्थ से सचेत रहेंगी। डाइट पर विशेष ध्यान देंगी। आज शाम माता के मंदिर ज़रूर जाएं और वहां किसी गरीब को खाना खिलाएं। आपका सुख और सौभाग्य बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निख़ार आएगा। ऑफिस की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। अधिकारियों से संबंध सुधर जाएंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 4

मकर- आज आपका दिन सुख और सौभाग्य देने वाला है। घर में नया मेहमान आ सकता है। संगीत उद्योग में काम करने वालों के लिए समय शुभ है। काम के नए ऑफर मिलने वाले हैं। आज आप तनाव से बिल्कुल दूर रहेंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी और सेहत अच्छी रहेगी। फायदे के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, नए संपर्क बनेंगे। मेहनत और जिम्मेदारी बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग हैं। उधार दिया हुआ धन वापस आएगा।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 2

कुंभ- आज पूजा-पाठ में आपका मन लगा रहेगा। धार्मिक स्थान पर कुछ दान करेंगे। इस राशि की महिलाएं आज सोशल वर्क में पार्टिसिपेट करेंगी। परिवार के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों में प्रॉपर बैलेंस बनाकर रखना होगा। आज तुलसी का एक पौधा अपने घर पर लगाएं। आज का दिन करियर के नज़रिए से विद्यार्थियों के लिए काफी अहम है। नई संभावनाएं मिल सकती हैं। विद्या अध्ययन में भी कुछ नया हो सकता है।
शुभ रंग- क्रीम शुभ नंबर- 1

मीन- आज आप वर्कप्लेस पर आपकी एक ख़ास पहचान बनेगी। आप एनर्जी से भरे रहेंगे। महिलाएं आज जमकर शॉपिंग करेंगी। जो लोग इंजीनियर हैं। उन्हें जॉब का नया ऑफर मिलेगा। आज बच्चे बहुत ही विनम्र रहेंगे। माता-पिता की राय और उनका आशीर्वाद लेकर नया काम शुरु करें। मनोवांछित इच्छाएं पूरी होगी। पैसा आएगा और प्रियजन से मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। लघु यात्रा के योग हैं।
शुभ रंग-संतरी शुभ नंबर- 7

माता लक्ष्मी नहीं, कौन है विष्णु जी का असली लवमेट? (देखें विडियो)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!