Kundli Tv- Friday को इन राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मुनाफ़ा

Edited By Jyoti,Updated: 06 Jul, 2018 08:17 AM

मेष राशि वालों आज आप काम में तेजी दिखाएंगे, जिससे आप आगे सभी योजनाओं में सफल होंगे। आज आप माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को आज कोई सुन्दर गिफ्ट मिलेगा।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आप काम में तेजी दिखाएंगे, जिससे आप आगे सभी योजनाओं में सफल होंगे। आज आप माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को आज कोई सुन्दर गिफ्ट मिलेगा। आज हेल्थ पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर नया कदम आगे बढ़ाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 3

वृष राशि वालों आज आप आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे इसलिए शायद थोड़ा चिढ़चिढे रहेंगे, लेकिन काम का बोझ कम होते ही आपका मूड ठीक हो जाएगा। बच्चों का मान-सम्मान मिलने से आप खुश हो जाएंगे। घर या ज़मीन खरीदने का सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं, कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी बड़े की सलाह जरूर लें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर-

मिथुन राशि वालों किस्मत आज आपको बहुत कुछ देने वाली है। आज आप आर्थिक रूप से बहुत मज़बूत रहेंगे। दोस्तों की भी मदद करेंगे। छोटे भाई की कोई समस्या हल हो जाएगी लेकिन आज थोड़ा सतर्क रहें। आज अपने दोस्त को भी अपनी कमजोरी न बताएं, आपका ही नुकसान हो सकता है। दूर दराज से कोई रिश्तेदार घर में दस्तक दे सकता है।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर-

कर्क राशि वालों आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बढ़ते दिनों अच्छी होगी। घर खरीदने के लिए अच्छा अवसर है। इस राशि के बच्चे दिनभर मौज-मस्ती में बिजी रहेंगे। इस राशि के लोगों की किस्मत के दरवाजे खुले हैं। कारोबारी ट्रिप लाभदायक होगी। आपको शुभ फल प्राप्त होगा।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 5

सिंह राशि वालों आज आपको फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी से सुबह -सुबह गिफ्ट मिलने वाला है। आज आपके बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। लाइफ पार्टनर से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। हाई-फाई लोगों से संपर्क बनेगा। शॉर्ट ट्रिप पर जाने का योग बन रहा है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 4

कन्या राशि वालों आज समाज में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंट्स को अपने भविष्य की चिंता बनी रहेगी। आज घर में पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा। किसी बुजुर्ग को पीला वस्त्र गिफ्ट करें, बिज़नेस में फायदा होगा। काम में मन लगा रहेगा। ऑफिस में अापके काम से सहयोगी और अधिकारी खुश रहेंगे। मानसिक तनाव को कम करने के लिए परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- नांरगी  शुभ नंबर-

तुला राशि तुला राशि वालों आज बिना सोचे-समझे कोई काम न करें। आज किसी बुजुर्ग की राय जरुर लें, फायदा होगा। ऑफिस में आज अधिक काम होने की वजह से आप बिजी रहेंगे। आज किसी से कोई फालतू बात न करें। आज आपका मन शांत रहेगा। इस राशि के बुजुर्ग पूजा-पाठ में समय बिताएंगे। आज आप डेटिंग पर जा सकते हैं अगर आप अपने लव वन्स से अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं तो आज का दिन अापके लिए बहुत शुभ है।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 2

वृश्चिक राशि वालों आज फ्रेंड्स के साथ एक अच्छा समय बिताएंगे। आज सीक्रेट इंफॉर्मेशन के आदान-प्रदान से मन खुश रहेगा। आज किसी प्रॉपर्टी के पेपर पर साईन करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढ़ लें। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताएंगे। आज अपने पारिवारिक प्रॉब्लम्स को हल कर लेंगे।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 8

धनु राशि वालों आज आपके दोस्त हर काम में आपकी हेल्प करेंगे। कारोबार चमकेगा, धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स के लिए समय काफी महत्वपूर्ण है। आज पार्टनर से कोई बढ़िया गिफ्ट मिलने वाला है। दही चीनी खा कर घर से निकलें तो काम बनेंगे। अपने माता-पिता और बच्चों के साथ मस्ती करें, इससे रिश्ते मज़बूत होंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें और अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें।
शुभ रंग- नांरगी  शुभ नंबर-

मकर राशि वालों आज आपके लिए परिश्रम का दिन है, अधिक मेहनत करनी पड़ेगी जो आपको भविष्य में फायदा दिलाएगी। आज किसी दोस्त से झगड़ा होने का डर है, थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आप बच्चों के काम से संतुष्ट होंगे। आज बिज़नेस में कुछ नुकसान हो सकता है। बिज़नेस से जुड़े फैसले सोच समझकर लें। ऐसा करने से नुकसान से बच सकते हैं।  
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 3

कुंभ राशि वालों आज किसी गरीब को भोजन कराने से आपके मन को शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज एक अच्छा दिन है। आज आपका व्यक्तित्व तेजस्वी रहेगा। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागेगी। आज सोना जरुर पहने, फायदा होगा। आज रिश्तेदारों से मोरल सपोर्ट मिल सकता है। कीमती सामान को संभाल कर रखे। बच्चों के लिए शॉपिंग करने जाएंगे।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर-

मीन राशि वालों आज आपको नई नौकरी मिलने का योग है। आज आपका बिज़नेस भी बढ़ेगा। आपका व्यवहार बहुत ही मधुर रहेगा। आज आप किसी को प्रपोज करने वाले हैं। पति-पत्नी में सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। शाम का वक्त दोस्तों के बीच गुजरेगा। विचार और योजनओं को खुलकर सामने रखें। इस राशि के व्यापारियों के व्यावसायिक क्षेत्रों में धन प्राप्ति के संकेत हैं।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 5

मनचाहा साथी पाने के लिए गुरुवार को करें यह उपाय (देखें VIDEO)
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!