Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Oct, 2020 05:19 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं। इन लोगों
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं। इन लोगों की सोच का दायरा काफी विस्तृत होता है। मूलांक 1 वाले जातक स्वतंत्र विचारधारा को मानने वाले होते हैं। इन लोगों में नेतृत्व के गुण होते हैं तथा इन लोगों को मुख्यतः समूह में प्रधान पद पर नियुक्त पाया जाता है। इन लोगों में एक विकसित निर्णायक शक्ति होती है। हालांकि कई बार इन लोगों की स्वयं की बात को सर्वश्रेष्ठ मानने की आदत एक अच्छी सलाह का अनुसरण करने से रोक देती है। जिसका इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपका मन घर-परिवार की ओर ज्यादा केंद्रित रहेगा। दाम्पत्य जीवन तथा प्रेम सम्बंधों की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण साल होगा। अक्टूबर का समय रोजगार व धन उपार्जन की दृष्टि से अच्छा है। हालांकि मन कुछ चिंतित रह सकता है। नवम्बर के महीने की रफ़्तार कुछ धीमी रहेगी। किसी प्रॉपर्टी के सिलसिले में अभी हिस्सा न लें तो बेहतर होगा। दिसम्बर के माह में दोस्तों से मदद मिलेगी। वर्ष के समापन के साथ-साथ अधूरे कामों को भी पूरा करने के लिए समय उपयुक्त है।
वर्ष 2021 की शुरुआत में यात्रा के योग बनते हैं। जातक यदि सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो भी समय अनुकूल है। माता की सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के माह में जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बितेगा। कार्यलय में किसी काम में देरी के कारण बॉस से बहस हो सकती है। मार्च के महीने में आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। रिश्तों पर इसका दुष्प्रभाव देखने को मिल सकता है। अप्रैल के समय में आप अपनी अधिक बोलने की आदत पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्वयं अपने काम बिगाड़ लेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। जून के महीने का समय शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए शुभ है। करोबार विस्तार पर भी विचार किया जा सकता है। जुलाई के माह में आप किसी आकर्षण के चलते कोई अनैतिक कार्य करने से बचें अन्यथा मानहानि उठानी पड़ सकती है। अगस्त व सितम्बर का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। विवाह के लिए आए प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।
आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
वस्त्र दान न करें।
तुलसी के पौधे की सेवा करें।
मंदिर में दही दान दें।
जीवनसाथी को अपशब्द कहने से बचें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in