आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Jan, 2021 01:30 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 20 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी अथवा कोमल हृदय के होते हैं।

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 20 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी अथवा कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ प्यार प्रेम से रहते हैं। ये लोग कभी दूसरों का बुरा नहीं सोचते। और यदि कोई इनके साथ बुरा करे तो बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों का भी बुरा मान लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सबकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों की एकाग्रता शक्ति अच्छी होती है। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति अच्छी होती है। जन्मतिथि के अन्य अंक भी सकारात्मक हो तो इन लोगों को एक अच्छा कवि अथवा लेखक बनते हुए देखा गया है। घर परिवार में इनका अपनी मां के साथ एक विशेष संबंध होता है।

PunjabKesari birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा होगा। भागदौड़ लगी रहेगी। जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है। जनवरी के महीने में आप किसी साहसिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। व्यर्थ की लड़ाई झगड़े से दूर रहें। फरवरी के महीने में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय शुभ है। मार्च के महीने में उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। मई में जून के महीने का समय सावधानी से बिताएं। कार्य की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पिता की सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में मां अथवा पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। अगस्त के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। कारोबार में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। सितंबर के महीने में आपके स्वभाव में आलस बढ़ सकता है। मन अशांत रहेगा। कोई भी ऐसा निर्णय ना लें जिसकी वजह से बाद में पछताना पड़े। अक्टूबर के महीने में जमीन संबंधी किसी लड़ाई झगड़े का सामना करना पड़ सकता है। नवंबर के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी होगी। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ है।

PunjabKesari birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कानों में सोना धारण करें।

मंदिर में काला सफेद कंबल दान दें।

संतान को अपशब्द न कहें।

जौं को जल प्रवाह करें।

धर्म स्थल में सेवा कार्य करें।

यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari birthday

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!